जनता को गुमराह कर रही झामुमो महागठबंधन की सरकार : सुदेश कुमार महतो

जनता को गुमराह कर रही झामुमो महागठबंधन की सरकार : सुदेश कुमार महतो

रांची। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई झामुमो महगठबंधन की सरकार के ढाई वर्ष निराशाजनक व विकास विरोधी रहे हैं और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। श्री सुदेश महतो ने शनिवार को मांडर विधानसभा …

रांची। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा कि जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई झामुमो महगठबंधन की सरकार के ढाई वर्ष निराशाजनक व विकास विरोधी रहे हैं और यह सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। श्री सुदेश महतो ने शनिवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बेड़ो मंडल के विभिन्न पंचायतों में आयोजित जन चौपाल में कहा कि चाहे प्रत्येक वर्ष पांच लाख युवाओं को रोजगार देने की बात हो या बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता देने की बात हो, सारे वादें सिर्फ चुनावी भाषणों एवं मेनिफेस्टो के पन्नों तक सीमित रह गए।

अपने हर चुनावी भाषण में खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति की बात करने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा में अपनी ही बातों से मुकर गए। आरक्षण को लेकर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई। इससे यह साफ साबित हो चुका कि वर्तमान सरकार जनता को गुमराह कर बस समय काट रही है। आज झारखंडी संसाधनों का दोहन चरम पर है। शासन एवं प्रशासन के संरक्षण में राज्य के खनिज संपदाओं की लूट जारी है।

महतो ने कहा कि अब जनता खुद वर्तमान सरकार के कार्यों का आंकलन करने लगी है और उनकी कथनी और करनी में अंतर भी जनता बखूबी समझ चुकी है। ज्ञात हो कि आगामी 23 जून को मांडर विधानसभा के लिए उपचुनाव निर्धारित है। इसी क्रम में आज बेड़ो मंडल में आयोजित जन चौपाल में महतो ने जनता से सीधा संवाद कर एनडीए की उम्मीदवार एवं भाजपा नेत्री शगंगोत्री कुजूर के पक्ष में वोट करने के लिए जनता से अपील की। आज जिन पंचायतों में महतो ने जन चौपाल को संबोधित किया उसमें बेड़ो, टेरो, करांजी, पुरियो एवं जरिया पंचायत मुख्य रूप से शामिल थे।

यह भी पढ़ें-औद्योगिक प्रतिष्ठानों को कुशल कर्मचारी उपलब्ध करने की आवश्यकता: राजेश टोपे