IAU 24h Asia & Oceania Championships: भारतीय पुरुषों ने स्वर्ण तो महिलाओं ने जीता रजत, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

IAU 24h Asia & Oceania Championships: भारतीय पुरुषों ने स्वर्ण तो महिलाओं ने जीता रजत, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

बेंगलुरू। भारत के अल्ट्रा धावकों ने आईएयू 24 एच (चौबीस घंटे) एशिया एवं ओसियाना चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां कांतीर्वा स्टेडियम में पुरुष व्यक्तिगत और टीम खिताब जीते। अमर सिंह देवांडा की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे में मिलकर 739.959 किमी की दूरी तय करके …

बेंगलुरू। भारत के अल्ट्रा धावकों ने आईएयू 24 एच (चौबीस घंटे) एशिया एवं ओसियाना चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां कांतीर्वा स्टेडियम में पुरुष व्यक्तिगत और टीम खिताब जीते। अमर सिंह देवांडा की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम ने शनिवार सुबह आठ बजे से 24 घंटे में मिलकर 739.959 किमी की दूरी तय करके आसानी से स्वर्ण पदक जीता।

अमर सिंह ने निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 258.418 किमी की दूरी तय की जो उनके पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से 18 किमी से भी अधिक ज्यादा है। उनके बाद सौरव कुमार रंजन (242.564 किमी) और गीनो एंटोनी (238.977 किमी) का नंबर आता है। इन तीनों के प्रदर्शन से भारत ने व्यक्तिगत वर्ग में पदकों का क्लीनस्वीप किया। टीम वर्ग में आस्ट्रेलिया (628.405 किमी) दूसरे जबकि चीनी ताइपे (563.591 किमी) तीसरे स्थान पर रहा।

रविवार को भारतीय महिला टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। भारतीय टीम ने 570.70 किमी की दूरी तय की और इस दौरान शीर्ष पर रहे आस्ट्रेलिया (607.63 किमी) को कड़ी टक्कर दी। चीनी ताइपे की महिला टीम ने 529.082 किमी के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। महिला व्यक्तिगत वर्ग में ताइपे की कुआन जू लिन (216.877 किमी) ने शीर्ष स्थान हासिल किया। आस्ट्रेलिया की केसी कोहेन (214.990 किमी) और एलीसिया हीरोन (211.442 किमी) अगले दो स्थान पर रहे।

सचिन तेंदुलकर ने सोशल मीडिया के जरिये पुरुष टीम और महिला टीम को ओसियाना चैंपियनशिप जीतने पर बहुत बधाई दी। साथ ही एशिया और ओशिनिया चैंपियनशिप में अन्य पदक विजेताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि आप सभी खिलाड़ियों को गर्व है।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG 5th Test Match : बारिश की वजह से रुका मैच, इंग्लैंड का स्कोर 200/6

ताजा समाचार

क्या भाजपा की ‘वाशिंग मशीन’ कभी बंद होगी: कांग्रेस ने निशाना साधा
बाराबंकी में डीएम और एसडीएम का आदेश भी बेअसर, शिकायत लेकर दर-दर भटक रही वृद्ध महिला-जानें क्या है मामला  
पुतिन ने नई सरकार की नियुक्ति के आदेश पर किए हस्ताक्षर, रक्षा मंत्री का तबादला शामिल
कासगंज: मामू भांजे दरगाह के सज्जादा नशीन ने सपा विधायक के भाई पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- धोखाधड़ी से उर्स... 
भाजपा कार्यकर्ता निराश, कांग्रेस मध्यप्रदेश में डबल डिजिट में लोकसभा की सीटें जीतेगी: कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
बरेली: नगर निगम कार्यालय में अवैध उगाही... अधिकारियों पर गंभीर आरोप