प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया गोरखपुर का भ्रमण व निरीक्षण

गोरखपुर। आज स्वतंत्र देव सिंह प्रभारी मंत्री गोरखपुर, संजीव कुमार गोड, राज्य मंत्री समाज कल्याण एवं संदीप कुमार सिंह, राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा द्वारा नगर निगम गोरखपुर की आई.टी.एम.एस सेन्टर का निरीक्षण किया गया। मन्त्रीगण ने निरिक्षण के दौरान सर्व-प्रथम ब्रह्मलीन महन्त अवैधनाथ की प्रतिमा का मल्यापर्ण किया। तत्पश्चात नगर निगम में स्थित आई.टी.एम.एस. सेन्टर …
गोरखपुर। आज स्वतंत्र देव सिंह प्रभारी मंत्री गोरखपुर, संजीव कुमार गोड, राज्य मंत्री समाज कल्याण एवं संदीप कुमार सिंह, राज्य मंत्री बेसिक शिक्षा द्वारा नगर निगम गोरखपुर की आई.टी.एम.एस सेन्टर का निरीक्षण किया गया। मन्त्रीगण ने निरिक्षण के दौरान सर्व-प्रथम ब्रह्मलीन महन्त अवैधनाथ की प्रतिमा का मल्यापर्ण किया। तत्पश्चात नगर निगम में स्थित आई.टी.एम.एस. सेन्टर का निरीक्षण कर सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त की। इसके बाद नगर निगम ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन तंत्र एवं आर.एफ.आई.डी,अन्त्येष्टि स्थल, इन्सेफेलाइटिस के माडल को देखा।
इस दौरान आर.एफ.आई.डी. सिस्टम की जानकारी लेखाधिकारी द्वारा दी गई एवं ठोस अपशिष्ठ प्रबंधन तंत्र एवं अंत्येष्टि स्थल के माडल की जानकारी मुख्य अभियन्ता द्वारा दी गई। इन्सेफेलाइटिस के रोक थाम पर बनाई गई माडल के द्वारा जानकारी दी गई।इस दौरान मौके पर अविनाश सिंह नगर आयुक्त, सुरेश चन्द मुख्य अभियन्ता, अमरेश बहादुर पाल लेखाधिकारी एवं पाषर्द चन्द्रशेखर सिंह एवं अधिकारी/कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी, बने विधान परिषद के नेता सदन