चाहिए भगवान विष्णु का आशीर्वाद तो घर में रखें एक्वेरियम, ध्यान रहें ये बातें

चाहिए भगवान विष्णु का आशीर्वाद तो घर में रखें एक्वेरियम, ध्यान रहें ये बातें

गुरु ग्रह बृहस्पति इंसान की जिंदगी पर गहरा असर छोड़ता है। इस ग्रह का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो, तो परेशानियां बढ़ती चली जाती हैं, क्योंकि किसी भी को बृहस्पति विशाल रूप देता है। ऐसे में परिवार को मतभेद भी बढ़ जाते हैं। अगर इन समस्याओं …

गुरु ग्रह बृहस्पति इंसान की जिंदगी पर गहरा असर छोड़ता है। इस ग्रह का संबंध भगवान विष्णु से माना गया है। अगर आपकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर हो, तो परेशानियां बढ़ती चली जाती हैं, क्योंकि किसी भी को बृहस्पति विशाल रूप देता है। ऐसे में परिवार को मतभेद भी बढ़ जाते हैं। अगर इन समस्याओं से दूर रहना चाहते हैं तो घर में एक फिश एक्वेरियम लाने से बहुत लाभ हो सकता है। वहीं एक्वेरियम घर में रखने से वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में खुशियां, सुख समृद्धि आती है, साथ ही घर के किसी भी सदस्य पर आने वाली विषम परिस्थिति को टाल देती है।

घर में एक्वेरियम रखने के नियम और जगह नहीं पता है तो यह आपके लिए हानि का कारण भी बन सकता है। आज हम बताएंगे कि घर में एक्वेरियम कहां रखना चाहिए उसमें कितनी और कौन से रंग की मछलियां होना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार
कार्तिक मास में भगवान विष्णु मत्स्य रूप धारण करके जल में निवास करते हैं। अगर आप कार्तिक मास में घर में फिश एक्वेरियम लेकर आते हैं तो इससे आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद मिलेगा और उनकी कृपा आप के ऊपर सदा बनी रहेगी।

एक्वेरियम रखें इतनी ही मछलियां
फिश एक्वेरियम में मछली की संख्या हमेशा 9 होनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि 9 मछलियां 9 ग्रहों का प्रतिनिधित्व करती हैं. मछलियों का कलर का भी ध्यान रखना जरूरी है। 9 मछलियों में 8 गोल्डन या नारंगी रंग की बाकी एक काले रंग की मछली एक्वेरियम में रखना शुभ होता है।

फिश एक्वेरियम के लिए दिशा का रखें ध्यान
एक्वेरियम को कभी भी बैडरूम, किचन या फिर घर के बीचो बीच नहीं रखना चाहिए. इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है7 एक्वेरियम रखने की सबसे अच्छी दिशा पूर्व, उत्तर या फिर पूर्वोत्तर मानी गई है। इस दिशा में एक्वेरियम रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है, पति पत्नी के संबंध मधुर रहते हैं और धन की निरंतरता बनी रहती है।

फिश एक्वेरियम को घर के एंट्री गेट के पास लगाया जाए तो ये घर में आने वाले हर शख्स का ध्यान तो खींचता ही है साथ ही वास्तु के नज़रिए से लाभदायक भी होता है लेकिन इसे मुख्य द्वार के बाई ओर ही लगाना चाहिए। दाईं ओर रखने से घर के पुरुष का मन चंचल होता है। इन मछलियों में से अगर कोई मर जाती है, तो इसका मतलब निकाला जाता है कि आपके ऊपर आने वाले संकट को मछली ने अपने ऊपर ले लिया।

इन रंग की मछलियां शुभ
फिश एक्वेरियम में पांच तत्व धरती, पानी, कंकड़-पत्थर, हवा और आग आदि का समावेश रहता है। एक्वेरियम में पानी रहता ही है, अग्नि के रूप में गोल्डन या नारंगी फिश, कंकड़-पत्थर भी एक्वेरियम में होते हैं. इसलिए एक्वेरियम घर में रखना बहुत शुभ माना जाता है। फिश एक्वेरियम में जल एक मुख्य तत्व है, और इसीलिए इससे जुड़ी कुछ वास्तु टिप्स ज़रुर अपनानी चाहिए।

कहते हैं एक्वेरियम के पानी को समय समय पर बदलते रहना चाहिए। क्योंकि ऐसा ना करने से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती जाती है, लेकिन अगर बार बार पानी बदल दिया जाए तो सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि एक्वेरियम का जल स्थिर नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे घर की आर्थिक स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ता है।

ये भी पढ़े-

भीष्म पितामह ने बाणों की शैय्या पर 58 दिन तक लेटे रहने के बाद त्यागी थी अपनी देह, इस तिथि पर होती है ये खास पूजा

ताजा समाचार

पीलीभीत: पति नहीं मुझे तो देवर संग रहना, पंचायत में विवाहिता का जवाब सुन उड़े होश...फिर लौटाया दहेज और रिश्ता खत्म
Kanpur: कर्जदारों से परेशान होकर कारोबारियों का गलवा दिया करोड़ों का सोना, आरोपी दंपति गुरुग्राम से गिरफ्तार
Bareilly News: अचानक विकास भवन पहुंचे डीएम, कई अधिकारी-कर्मचारी मिले नदारद
लखनऊ : त्रिवेणी एक्सप्रेस में 5.3 किलोग्राम अफीम के साथ पकड़ी गयी महिला
पीलीभीत: अयोध्यापुरम के वाशिंदे बोले, न ही सीमेंट-बालू का अनुपात और न लेबल ठीक....सरिया भी मानकविहीन
Bareilly News: तकनीकी पेच फंसने से 17 गांवों में रियल टाइम खतौनी तैयार करने की प्रक्रिया लटकी