छेड़ोगे तो छोडे़ेंगे नहीं, भीतर तक मारेंगे : राजनाथ सिंह

छेड़ोगे तो छोडे़ेंगे नहीं, भीतर तक मारेंगे : राजनाथ सिंह

जौनपुर। जिले में भाजपा की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी देश यदि भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, भीतर तक मारेंगे। रक्षा मंत्री ने यहां काशी प्रांत के वाराणसी, मिर्जापुर व प्रयागराज मंडल …

जौनपुर। जिले में भाजपा की सांगठनिक बैठक में हिस्सा लेने शनिवार को आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कोई भी देश यदि भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा। छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं, भीतर तक मारेंगे। रक्षा मंत्री ने यहां काशी प्रांत के वाराणसी, मिर्जापुर व प्रयागराज मंडल के 16 सांगठनिक जिलों के 30 हजार 286 बूथ अध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत ने सर्जिकल व एयर स्ट्राइक से स्पष्ट संदेश दे दिया है कि छेड़ोगे तो हम छोड़ेंगे नहीं और दुश्मन की सीमा के अंदर जाकर मारेंगे।

भारत की संस्कृति और परंपरा रही है कि वह अपने पड़ोसियों के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण और अच्छे रिश्ते बनाना चाहता है। भारत न किसी देश पर आक्रमण करता है और नहीं किसी की जमीन को कब्जाने का इरादा रखता है। लेकिन कोई भी देश यदि भारत की तरफ आंख उठाकर देखेगा तो उसे मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार की प्राथमिकता गिनाते हुए कहा कि केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मिशन मोड में काम कर रही है। वर्ष 2024 के अंत तक सभी को छत, सभी को इलाज व हर घर में नल और जल उपलब्ध कराना उनकी सरकार की प्राथमिकता है। देश के हर जिले में एक मेडिकल कालेज स्थापित किया जायेगा।

पढ़ें: प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कल चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें, जानें वजह

हम वोट बैंक की राजनीति नहीं करते हैं। बल्कि सभी को साथ लेकर चलते हैं। भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय जबकि अन्य पार्टियां परिवार उदय के बारे में सोचती हैं। हमारे लिए राष्ट्रवाद महत्वपूर्ण है, उनके लिए वंशवाद सब कुछ है। भाजपा सत्ता भोगने के लिए नहीं, देश को सशक्त बनाने के लिए सरकार बनाती है, कई राजनीतिक दल सरकार बनाने के लिए जनता की आंखों में धूल झोंकते हैं, लेकिन भाजपा आंखों में आंखें डालकर काम करती है।

इसके अलावा उन्होंने बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों के उत्साह को देखते हुए मुझे लग रहा है कि 2022 में उत्तर प्रदेश में दो बटे तीन चौथाई बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी, इसे कोई रोक नहीं सकता। साथ ही कहा कि जिन्ना पाकिस्तान के जनक हो सकते हैं, भारत के जनक कभी नहीं हो सकते। देश को जाति, धर्म, संप्रदाय के आधार पर टुकड़े-टुकड़े करने वाले को हम महिमामंडित नहीं कर सकते हैं।