गोरखपुर : तिरंगा यात्रा निकाल थर्ड जेंडर ने लोगों में भरा देशभक्ति का जोश

गोरखपुर : तिरंगा यात्रा निकाल थर्ड जेंडर ने लोगों में भरा देशभक्ति का जोश

गोरखपुर, अमृत विचार। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर नगर निगम परिसर से उमंग भरे माहौल में यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर समाज ने तिरंगा यात्रा निकली। समाज के सभी वर्गों का इस तिरंगा यात्रा में उत्सव के रुप में सहभाग रहा। इस …

गोरखपुर, अमृत विचार। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव पर नगर निगम परिसर से उमंग भरे माहौल में यूपी किन्नर कल्याण बोर्ड की सदस्य एवं किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर कंकेश्वरी नंदगिरी के नेतृत्व में किन्नर समाज ने तिरंगा यात्रा निकली। समाज के सभी वर्गों का इस तिरंगा यात्रा में उत्सव के रुप में सहभाग रहा। इस विशाल तिरंगा यात्रा को देखने के लिए लोगों की भीड़ सड़कों पर उमड़ पड़ी थी।

यात्रा टाउनहाल कलेक्ट्रेट कचहरी, गोलघर, गणेश चौराहा होते हुए काली मंदिर स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हर-घर तिरंगा अभियान का शंखनाद कर आजादी का अमृत महोत्सव की महत्ता बताई गई। यह तिरंगा यात्रा जहां लोगों को जोड़ने में सफल रहा। वहीं देश भक्ति का जज्बा भी कायम कर गया।

तिरंगा यात्रा का शुभारंभ महापौर सीताराम जायसवाल,डीएम कृष्णा करुणेश, नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्रा में सबसे आगे राष्ट्रीय धुन बजाते हुए तिरंगा रथ चल रहा था तो उसके पीछे किन्नर समाज अगुआ महा मंडलेश्वर कनकेश्वरी नंद गिरी के साथ हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई समाज के लोग हाथों में तिरंगा लिए भारत माता की जयघोष करते चल रहे थे। उसके पीछे किन्नर एकता की अगुवाई में सैकड़ों किन्नर तिरंगे परिधान में सुसज्जित होकर यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। यात्रा में गायत्री परिवार, धराधाम, जटा शंकर गुरुद्वारा साहिब कमेटी, मुस्लिम और ईसाई धर्म गुरुओं समेत अनेक धर्म संप्रदाय के लोग हाथों में तिरंगा लिए अपनी टोली के साथ चल रहे थे।

यह भी पढ़ें –अमरोहा : स्कूली बच्चों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा