गौतम बुद्ध नगर: भारी मात्रा के साथ 5 गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर: भारी मात्रा के साथ 5 गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के राष्ट्रीय और थाना पुलिस सेक्टर 113 में गांजा लाकर दिल्ली NCR में सप्लाई करने वाले पाँच गांजा तस्कर को गिरफ्तार किए गए है। इन तस्करों में एक महिला भी शामिल है उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के साथ तस्करों के पास 32 किलो गांजा भी बरामद हुआ …

गौतम बुद्ध नगर: नोएडा के राष्ट्रीय और थाना पुलिस सेक्टर 113 में गांजा लाकर दिल्ली NCR में सप्लाई करने वाले पाँच गांजा तस्कर को गिरफ्तार किए गए है। इन तस्करों में एक महिला भी शामिल है उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के साथ तस्करों के पास 32 किलो गांजा भी बरामद हुआ है।

कार्रवाई के दौरान पता चला कि STF के SP कुलदीप नारायण के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि कुछ गांजा तस्कर विशाखापट्टनम से गांजा लेकर यहाँ पहुँच रहें है जिसके बाद उन्होंने नोएडा पुलिस के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान जो गिरफ्तारियां हुई उनके नाम है राजेश यादव, गुरमीत यादव, रजनीश यादव, गौतम कुमार तथा सरिता। यह लोग विशाखापट्टनम से गांजा लाकर दिल्ली NCR क्षेत्र में बेच देते हैं।

पुलिस के अनुसार ये लोग विशाखापट्टनम से गांजा लेकर गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से उतरकर ग्रेटर नोएडा के गाँव परथला पहुँचे थे, जहाँ पर पुलिस ने दबिश लगाकर इन सभी को पकड़ा। आरोपियों के पास 32 किलो गांजा बरामद हुआ है। इससे पहले भी नोएडा STF द्वारा दो गांजा तस्करों की गिरफ़्तारी की गई है, इस गांजे की कीमत लगभग 25 लाख रुपये थी। ये गांजा तस्कर भी विशाखापटनम से गांजा लाकर दिल्ली NCR क्षेत्र में बेचा करते थे।

यह भी पढ़े-UP Election 2022: सुबह 11 बजे तक हुई 18.44% वोटिंग, कई मतदान केंद्रों पर ईवीएम खराब