Cannes 2022 : महिलाओं पर हो रहे जुर्म के खिलाफ कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन, रेड कार्पेट पर फेंके गए स्मोक ग्रेनेड

Cannes 2022 : महिलाओं पर हो रहे जुर्म के खिलाफ कान्स फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शन, रेड कार्पेट पर फेंके गए स्मोक ग्रेनेड

पेरिस। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को महिलाओं ने यूक्रेन के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। रूसी सैनिकों का विरोध करते हुए उन्होंने स्मोक ग्रेनेड्स यानी धुएं के गोले फेंके। इसके बाद रेड कार्पेट इवेंट कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इसके पहले शुक्रवार को भी एक महिला ने न्यूड होकर यूक्रेन …

पेरिस। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर रविवार को महिलाओं ने यूक्रेन के सपोर्ट में प्रदर्शन किया। रूसी सैनिकों का विरोध करते हुए उन्होंने स्मोक ग्रेनेड्स यानी धुएं के गोले फेंके। इसके बाद रेड कार्पेट इवेंट कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। इसके पहले शुक्रवार को भी एक महिला ने न्यूड होकर यूक्रेन में रूसी एक्शन का विरोध किया था।

रविवार को फेस्टिवल के रेड कार्पेट इवेंट में काले कपड़े पहनकर आईं महिलाओं के एक ग्रुप ने यूक्रेन के सपोर्ट में बैनर लहराया। इसके बाद स्मोक ग्रेनेड्स वहां फेंक दी, इससे पूरे कैंपस में धुआं-धुआं हो गया।

कान फिल्म फेस्टिवल

बैनर पर ‘ए वुमन’ संबोधन के साथ महिलाओं के नामों की एक लंबी सूची थी। द आउटलेट के अनुसार सूची में जो नाम लिखे थे, वे फ्रांस में पति से प्रताड़ित महिलाओं से मिलते-जुलते हैं। ये महिलाएं घरेलू हिंसा में मारी गई थीं।

शुक्रवार को कान्स फिल्म फेस्टिवल में यूक्रेन के समर्थन में न्यूड प्रोटेस्ट करती हुई महिला।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेनेड फेंकने की घटना फिल्म कॉम्पिटिशन के दौरान हुई। इस कान फिल्म फेस्टिवल में ‘होली स्पाइडर’ नामक फिल्म का प्रीमियर चल रहा था। बता दें कि होली स्पाइडर ईरान की एक फेमिनिस्ट थ्रिलर फिल्म है। इत्तेफाकन ‘होली स्पाइडर’ की कहानी भी महिला के ईद-गिर्द घूमती है, जो वेश्याओं को मारने वाले पुरुष को ट्रैक करती है और उन्हें पकड़ती है।

ये भी पढ़ें : Pakistan: शहबाज शरीफ ने पीटीआई पर लगाया आरोप, कहा- इमरान के नापाक मंसूबों को करेंगे नाकाम