हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस और बीजेपी ने खूब लूटा और गाली मुझे दे रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस और बीजेपी ने खूब लूटा और गाली मुझे दे रहे हैं- अरविंद केजरीवाल

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल और राजनीतिक गर्मी बड़ गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शनिवार कांगड़ा पहुंचे हैं। यहां कांगड़ा जिले के चंबी में उन्होंने जनसभा …

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। इसे लेकर राज्य में सियासी हलचल और राजनीतिक गर्मी बड़ गई है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज शनिवार कांगड़ा पहुंचे हैं। यहां कांगड़ा जिले के चंबी में उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल की खूबसूरती का कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस और बीजेपी पर जमकर हमला भी किया।

उन्होंने कहा, “जब भगवान दुनिया बना रहा था, पूरी दुनिया में सबसे खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाई। भगवान ने हिमाचल को बहुत कुछ दिया है। हिमाचल को पहाड़, पानी, जड़ी-बूटियां और शानदार लोग दिए, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस वालों ने हिमाचल प्रदेश को लूटने का काम किया। 30 साल तक कांग्रेस ने राज किया। फिर 17 साल तक बीजेपी ने राज किया। ये दोनों पार्टियां मिलकर मुझे खूब गालियां दे रहे हैं। मैंने तो लूटा नहीं, लूटा तो इन लोगों ने और गाली मुझे दे रहे हैं। जेपी नड्डा जी और अनुराग ठाकुर मुझे गाली दे रहे हैं।”

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में ई-रुपी का होगा उपयोग, नौ जनवरी को इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन: शिवराज सिंह चौहान