सीएम योगी और अनुराग ठाकुर गोरखपुर में आज करेंगे दूरदर्शन के स्टेशन की शुरूआत

सीएम योगी और अनुराग ठाकुर गोरखपुर में आज करेंगे दूरदर्शन के स्टेशन की शुरूआत

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को गोरखपुर में दूरदर्शन केन्द्र के स्थानीय केन्द्र का उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में दूरदर्शन के अर्थ स्टेशन से ही तीन जिलों लखीमपुर, इटावा और बहराइच में आकाशवाणी के तीन एफएम रिले केन्द्रों का भी …

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी और केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को गोरखपुर में दूरदर्शन केन्द्र के स्थानीय केन्द्र का उद्घाटन करेंगे।

कार्यक्रम की आधिकारिक जानकारी के मुताबिक गोरखपुर में दूरदर्शन के अर्थ स्टेशन से ही तीन जिलों लखीमपुर, इटावा और बहराइच में आकाशवाणी के तीन एफएम रिले केन्द्रों का भी उद्घाटन किया जायेगा। इस दौरान सीएम योगी गोरखपुर में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्र देव सिंह

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि संतों का अपमान करने वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं। सिंह ने एक बयान में कहा कि हिन्दू मान्यता, हिन्दू संस्कृति के प्रतीकों और पूज्य संतों का अपमान करने वाले सपा मुखिया को संतों और सनातन मतावलंबियों से माफी मांगनी चाहिये।

पढ़ें: ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम में कॉमन सर्विस सेंटर के संचालक किए गए सम्मानित

साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार चुनावों में पराजय से अखिलेश हताश और निराश हैं। उन्हें फिर एक बार अपनी हार का अंदेशा हो गया है, जिस कारण उनके बोल बिगड़े हुए हैं। सिंह ने कहा कि अखिलेश भारत की पहचान से जुड़े प्रतीकों, भारत माता, पूज्य संतगणों और हिन्दू धार्मिक प्रतीकों के प्रति अपना घृणाभाव दिखाते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए यह भी पढ़ें: हिन्दू और सनातन संस्कृति के विरोधी हैं अखिलेश यादव: स्वतंत्र देव सिंह