Video: BJP सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने की थी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी

Video: BJP सांसदों का संसद में विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने की थी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी

नई दिल्ली। महंगाई, पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की बढ़ती कीमतों और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने सहित कई मुद्दों को लेकर संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था, जो 12 अगस्त तक चलेगा। हालांकि, सरकार की तरफ से लगातार अपील की जा रही …

नई दिल्ली। महंगाई, पेट्रोल-डीजल-एलपीजी की बढ़ती कीमतों और खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाने सहित कई मुद्दों को लेकर संसद के मानसून सत्र में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। संसद का मानसून सत्र 18 जुलाई को शुरू हुआ था, जो 12 अगस्त तक चलेगा। हालांकि, सरकार की तरफ से लगातार अपील की जा रही है कि वो मुद्दों पर जवाब देने के लिए तैयार है, इसलिए विपक्ष हंगामा छोड़कर सदन में चर्चा करे। इस हंगामे की वजह से कई सांसद निलंबित भी हुए हैं।

वहीं, भाजपा सांसदों ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी के विरोध में संसद में प्रदर्शन किया। TMC सांसद शांता छेत्री, मौसम नूर और AAP सांसद संजय सिंह ने संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के पास सदन से सांसदों के निलम्बन का विरोध किया। संसद में गांधी प्रतिमा के पास निलंबित सांसदों का 50 घंटे तक दिन-रात धरना जारी है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा, जब से द्रौपदी मुर्मू का नाम राष्ट्रपति के उम्मीदवार के रूप में घोषित हुआ तब से ही द्रौपदी मुर्मू कांग्रेस पार्टी की घृणा और उपहास का शिकार बनीं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें कठपुतली कहा। कांग्रेस आज भी इस बात को स्वीकार नहीं कर पा रही कि एक आदिवासी महिला इस देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद को सुशोभित कर रही हैं। सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त नेता सदन अधीर रंजन ने द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्र की पत्नी के रूप में संबोधित किया।

टीएमसी सांसद शांता छेत्री ने कहा कि हम माफी नहीं मांगेंगे, क्योंकि हमने कुछ भी गलत नहीं किया है। हमने आम लोगों का मुद्दा उठाया है। देश महंगाई से जूझ रहा और उस मुद्दे को उठाना गलत नहीं है।

AAP सांसद संजय सिंह ने कहा कि मैं चाहता हूं कि मोदी सरकार और संसदीय कार्य मंत्री गुजरात के लोगों से माफी मांगें। बीजेपी वहां 27 साल से राज कर रही है, राज्य में कई लोगों की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई, मैं चाहता था कि इस मुद्दे पर संसद में चर्चा हो।

ये भी पढ़ें : पीएम मोदी आज गुजरात को देंगे सौगात, कई परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन