Birthday Special: 12 सालों से इंडस्ट्री पर ऐसे राज कर रहे Ranveer Singh, जानें एक्टर का फिल्मी सफर

Birthday Special: 12 सालों से इंडस्ट्री पर ऐसे राज कर रहे Ranveer Singh, जानें एक्टर का फिल्मी सफर

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। आज के समय में उनका नाम टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिंधी परिवार में साल 1985 में जन्मे रणवीर सिंह भावनानी मायानगरी मुंबई में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं। …

मुंबई। बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह को आज किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है। आज के समय में उनका नाम टैलेंटेड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल हैं। एक्टर आज अपना 37वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सिंधी परिवार में साल 1985 में जन्मे रणवीर सिंह भावनानी मायानगरी मुंबई में नए मुकाम हासिल कर रहे हैं।

रणवीर ने साल 2010 में फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से डेब्यू किया था। फिल्म में एक्टर ने एक छोटे शहर के लड़के का रोल प्ले किया है। उन्होंने पहली फिल्म के लिए डेब्यू अवॉर्ड मिला था।

फिल्मी सफर

कुछ ही सालों में रणवीर सिंह ने एक्टिंग में लोहा मनवाया है। साल 2013 में उन्होंने ‘लूटेरा’ फिल्म में एक छोटे से चोर का रोल प्ले किया था। इसी साल वह संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गोलियों की रासलीलाः रामलीला’ में भी नजर आए थे। दीपिका पादुकोण संग रणवीर की पहली फिल्म थी।

बॉक्स ऑफिस पर भी यह फिल्म हिट हुई। इसके बाद रणवीर की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ आई।

उसके बाद रोहित शेट्टी संग फिल्म ‘सिंबा’ में पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई। ‘गली ब्वॉय’ में रणवीर ने फिर एक अलग रोल निभाया। इस फिल्म में उन्होंने प्लेबैक सिंगर के तौर पर डेब्यू किया। आखिरी फिल्म रणवीर सिंह की 83 और ‘जयेशभाई जोरदार’ थी, जिसमें वह क्रिकेटर बनकर और गुजराती पति बनकर बड़े पर्दे पर उतरे।

एक्टर ने एक पोस्ट में अपने उस पहले फिल्म शॉट के बारे में बताया था जो साल 2010 में उन्होंने ‘बैंड बाजा बारात’ में निभाया था। इसका जिक्र उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट किया था।

साल 2013 में रणवीर ने ट्विटर पर अपनी हाजिरी दर्ज की थी। 25 मार्च को एक्टर ने ‘हेलो चेक’ कर पहला ट्वीट किया था। साल 2014 में इंडस्ट्री में अपने चार साल पूरे होने की खुशी में एक्टर ने वीडियो शेयर कर फैन्स को शुक्रिया कहा था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

लेडीलव दीपिका पादुकोण संग रणवीर सिंह ने फिल्म ‘रामलीला’ में काम किया था। फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी और MAMI फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ने बताया था कि ‘नगाड़ा संग ढोल’ उनका रणवीर के साथ पहला शॉट था।

उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया है

बीते 12 सालों में उन्होंने 15 फिल्मों में काम किया है और आपको जानकार हैरानी होगी कि इसमें भी सिर्फ छह फिल्में ही हिट रहीं। लेकिन इसके बावजूद अभिनेता के स्टारडम में कोई कमी नहीं आई।

224 करोड़ रुपए की संपत्ति है

रिपोर्ट्स के मानें तो रणवीर सिंह के पास तकरीबन 224 करोड़ रुपए की संपत्ति है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुासर, वे एक साल में औसत 21 करोड़ रुपये कमाते हैं।

लग्जरी कारों का है कलेक्शन

एक्टर के गैराज में कई लग्जरी कारें हैं। उनके पास लैंड क्रूजर प्राडो, रेंज रोवर वोग, ऐस्टन मार्टिन रैपिड एस, मर्सिडीज़ बेंज जीएलएस, जैगवार एक्सजेएल और मारुति सुजुकी सियाज कारें हैं।

पढ़ें-धीरज धूपर-विन्नी अरोड़ा ने दोस्तों संग की बेबी शॉवर पार्टी, देखें तस्वीरें

ताजा समाचार

बिहार : शिवहर संसदीय सीट से महिलाओं ने पांच बार की आधी आबादी की आवाज बुलंद, सासंद रमा देवी बेटिकट 
हरदोई: तिरंगे में लिपटा शहीद का शव देखते ही रो पड़ा जरौआ गांव, वायु सेना की टुकड़ी ने नम आंखों से दी अंतिम सलामी
श्रावस्ती: अनियंत्रित बाइक सड़क से खड्ड में गिरी, एक की मौत, दो घायल
IPL 2024 : शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स
ED, CBI और आयकर विभाग कर रहें देश पर राज, बोले गहलोत- अगर कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बनता
Kanpur: फ्री का नारियल पानी न पिलाने पर किया था टार्चर...चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें- पूरा मामला