BCCI President Election : ‘आप खुद पर विश्वास रखें’, BCCI अध्यक्ष पद से हटने की अटकलों पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

BCCI President Election : ‘आप खुद पर विश्वास रखें’, BCCI अध्यक्ष पद से हटने की अटकलों पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अब नया अध्यक्ष मिलना लगभग तय हो गया है। मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह 1983 वर्ल्ड कप की विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी नए अध्यक्ष बन सकते हैं। सौरव ने साल 2019 में यह पद संभाला था। इन्हीं सब अटकलों के बीच गांगुली …

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को अब नया अध्यक्ष मिलना लगभग तय हो गया है। मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की जगह 1983 वर्ल्ड कप की विजेता टीम के सदस्य रहे रोजर बिन्नी नए अध्यक्ष बन सकते हैं। सौरव ने साल 2019 में यह पद संभाला था। इन्हीं सब अटकलों के बीच गांगुली ने पहली बार इस मामले में चुप्पी तोड़ी है।  उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में कहा कि यह जीवन चक्र है। इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। सौरव गांगुली ने कहा कि इस दौरान सबसे जरूरी होता है खुद पर विश्वास रखना।

सौरव गांगुली ने कहा, ‘लॉर्ड्स में डेब्यू के समय मेरा माइंडसेट अच्छा रहा। मैंने वहां अपना खेल आजमाया। हर कोई बड़ा करने के लिए छोटे कदम रखते हैं। उन्होंने कहा, ‘आपको इसे दिन-ब-दिन करते जारी रखना है। यदि आप सब कुछ जल्दी पाना चाहते हैं, तो यह मुमकिन नहीं होता है। आप एक दिन में सचिन तेंदुलकर नहीं बनते हैं। आप एक दिन में नरेंद्र मोदी नहीं बनते। सौरव गांगुली ने कहा, ‘मैं एक प्रशासक रहा हूं। मैं कुछ और कर लूंगा। जीवन सिर्फ यही है कि आप खुद पर विश्वास रखें। हर कोई परीक्षा लेता है। हर कोई इसमें असफलत भी होता है, लेकिन जो बचता है वह खुद पर विश्वास है।

गांगुली नहीं छोड़ना चाहते अपना पद
क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, जब रोजर बिन्नी ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया तो उस वक़्त सौरव गांगुली काफी उदास थे। गांगुली अध्यक्ष पद पर काबिज़ रहना चहाते हैं।

गांगुली की विदाई, जय शाह सचिव बने रहेंगे
सौरव गांगुली 2019 में बीसीसीआई अध्यक्ष पद संभाल रहे हैं। सचिव जय शाह भी तभी से सचिव पद पर हैं। दोनों का कार्यकाल नवंबर में खत्म हो रहा है। मगर जय शाह अपने पद पर बने रहेंगे, जबकि गांगुली को विदाई लेनी पड़ेगी।

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2022 : मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए भरी उड़ान, टी20 वर्ल्ड कप में ले सकते हैं जसप्रीत बुमराह की जगह