बरेली: बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद

बरेली: बिजली कटौती ने उड़ाई लोगों की नींद

अमृत विचार, बरेली। गर्मी में बिजली भी दगा दे रही है। बेहतर आपूर्ति के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। हद से ज्यादा विद्युत कटौती की जा रही है। शुक्रवार रात शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। शनिवार को भी कटौती की गई। गर्मी से बेहाल लोगों को दिक्कत हुई। भीषण गर्मी और …

अमृत विचार, बरेली। गर्मी में बिजली भी दगा दे रही है। बेहतर आपूर्ति के दावे हवाई साबित हो रहे हैं। हद से ज्यादा विद्युत कटौती की जा रही है। शुक्रवार रात शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। शनिवार को भी कटौती की गई। गर्मी से बेहाल लोगों को दिक्कत हुई। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के साथ लगातार बढ़ रहे तापमान ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बिजली की बढ़ती खपत और ओवरलोडिंग के चलते जर्जर तारों में फाल्ट हो रहे हैं।

ट्रांसफार्मर भी फुंक रहे हैं। विभाग के सामने फाल्ट ठीक करना भी चुनौती बनी हुई है। कटौती से परेशान लोगों में गुस्सा बढ़ रहा है। शुक्रवार रात सेटेलाइट इलाके में बिजली गुल रही। बदायूं रोड पर भूमिगत केबिल में फाल्ट से क्षेत्र की दो घंटे आपूर्ति बाधित रही। शनिवार शाम तेज हवा के कारण सीबीगंज में 20 केवी लाइन बंद होने से सुभाषनगर की मेन लाइन बंद हो गई। इससे उपकेन्द्र की सप्लाई बंद हो गई। क्षेत्र में ब्रेक डाउन से बिजली संकट गहरा गया। इसके अलावा शहर के पुराना शहर, कुतुबखाना और किला समेत महानगर क्षेत्र में भी बिजली गुल रही।

आज इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली
शहर के कई इलाकों में मरम्मत काम के चलते रविवार को बिजली गुल रहेगी।उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। एसडीओ कुतुबखाना गौरव शर्मा ने बताया कि आज विद्युत विभाग द्वारा सिविल लाइन 2, मिशन, कुतुबखाना उपकेंद्र से संबंधित 11 हजार व 33 हजार की लाइनों पर विद्युत आपूर्ति में व्यवधान डाल रहे पेड़ों की छटाई का कार्य किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 2 बजे तक कुतुबखाना,कमल टॉकीज, इस्लामिया,चौपला, बीकानेरी, अयूब खां, आलमगिरीगंज, कटरा मनराय, आजम नगर, आला हजरत, बड़ा बाजार व अन्य संबंधित क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो सकती है।

ये भी पढ़ें- बरेली: धान के बीज को नहीं तरसेंगे किसान