बांदा: जिले में चलाई गईं होली स्पेशल ट्रेनें, बुंदेलखंड के कई स्टेशन पर होगा स्टॉपेज

बांदा: जिले में चलाई गईं होली स्पेशल ट्रेनें, बुंदेलखंड के कई स्टेशन पर होगा स्टॉपेज

बांदा। रेलवे प्रशासन ने जिले में 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें मऊ से मुंबई और गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेंगी। वहीं ये ट्रेनें बुंदेलखंड के कई स्टेशनों पर रुकेंगी। यह ट्रेन 15 मार्च को दोपहर 2.15 पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेंगी। आज 16 मार्च को सुबह 8.40 पर …

बांदा। रेलवे प्रशासन ने जिले में 2 होली स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं। यह ट्रेनें मऊ से मुंबई और गोरखपुर से मुंबई के लिए चलेंगी। वहीं ये ट्रेनें बुंदेलखंड के कई स्टेशनों पर रुकेंगी।

यह ट्रेन 15 मार्च को दोपहर 2.15 पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनल से चलेंगी। आज 16 मार्च को सुबह 8.40 पर टीकमगढ़ पहुंची। दोहपर 12.10 पर खजुराहो होते हुए बांदा के लिए रवाना हुईं। यहां 2.45 बजे पहुंची और फिर मउ रवाना हो गईं।

इस ट्रेन के स्टॉपेज लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई से चलकर ट्रेन कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, हरदा, इटारसी, रानी कमलापति, बीना, ललितपुर, टीकमगढ़, खरगापुर, छतरपुर, खजुराहो, महोबा, बांदा, चित्रकूटधाम करवी, मानिकपुर, प्रयागराज, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, औड़िहार, मऊ में रुकेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 05063 गोरखपुर लोकमान्य तिलक विशेष रेलगाड़ी 21 मार्च को चलाई जाएगी।

जो गोरखपुर जंक्शन से चलकर कानपुर सेंट्रल, भरुआ सुमेरपुर, रागौल बांदा चित्रकूट धाम होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई पहुंचेगी। स्टेशन मास्टर बांदा श्री कृष्ण कुशवाहा ने बताया कि गोरखपुर जंक्शन से शाम के 6 बजे चलेगी 2.40 गोरखपुर कानपुर सेंटर 4.15 बजे भरुआ सुमेरपुर 4.32 पर रागौल 5.52 पर बांदा 5 बजे चित्रकूट धाम और 7 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई पहुंचेगी ।

17 मार्च को शाम 4.55 बजे मऊ से मुंबई के लिए रवाना होंगी। यह ट्रेन अगले दिन यानी 18 मार्च को सुबह 8.40 बजे टीकमगढ़ पहुंचेगी। इसके बाद ललितपुर होते हुए 19 मार्च को 3.35 पर लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई पहुंच जाएगी। हालांकि इस स्पेशल ट्रेन का फिलहाल एक ही फेरा चलाया जाएगा।

इसके पहले भी रेलवे ने मुंबई से बलिया के लिए होली स्पेशल ट्रेन शुरू की है। जो सप्ताह में 3 दिन मुंबई से और 3 दिन बलिया से चल रही है। इस ट्रेन के भी 22 फेरे निर्धारित किए गए हैं।

पढ़ें- रहमतों की रात है शब-ए-बरात, इबादत में गुजरेगी रात