बांदा : प्रशिक्षण वर्ग में महिलाओं को मिला आधी आबादी की ताकत दिखाने का मूलमंत्र

बांदा : प्रशिक्षण वर्ग में महिलाओं को मिला आधी आबादी की ताकत दिखाने का मूलमंत्र

अमृत विचार, बांदा । भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में जहां क्षेत्रीय नेताओं ने नए राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। वहीं संगठन के इतिहास और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया। प्रशिक्षण वर्ग में आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में …

अमृत विचार, बांदा । भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित जिला प्रशिक्षण वर्ग में जहां क्षेत्रीय नेताओं ने नए राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान देने का आह्वान किया। वहीं संगठन के इतिहास और केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों से रूबरू कराया। प्रशिक्षण वर्ग में आगामी निकाय और लोकसभा चुनावों में आधी आबादी की ताकत दिखाने और भाजपा के उम्मीदवारों को जिताकर भेजने का संकल्प दिलाया गया।

भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित महिला मोर्चा के जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती गुप्ता ने महिला कार्यकर्ताओं को भाजपा के इतिहास और सतत विकास से रूबरू कराया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन हैए जहां सभी धर्मों व वर्गों को साथ लेकर नए भारत की परिकल्पना को साकार किया जा रहा है। उन्होंने भाजपा को राष्ट्रवादी विचारधारा वाला मजबूत संगठन बताया।

सत्र की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। कहा कि सभी महिला कार्यकर्ताओं को जनता के बीच पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं से लोगों को रूबरू कराना होगाए तभी वास्तविक पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और योजनाओं का सार्थक परिणाम सामने आ सकेगा। वहीं चार सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में दूसरे सत्र की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता शास्त्री ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।

सत्र की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा मिश्रा ने किया। इसी तरह तीसरे सत्र में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी और चतुर्थ सत्र में क्षेत्रीय मंत्री गायत्री सिंह ने केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं का बखान किया। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने सभी महिलाओं को आगामी निकाय और लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया।

प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर जिला महामंत्री हेमलता वर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य ममता मिश्रा, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य सुमन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रेखा सिंह, जागृति वर्मा, मंजू श्रीवास्तव, मंजू शुक्ला, निरुपमा सिंह, गुड्‌डी सिंह, अंजलि करवरिया, रुकमणी गुप्ता, उमा दीक्षित, रागिनी गुप्ता, रूपा चौहान, चित्रांशी, रीता गुप्ता, माया सिंह समेत तमाम महिला कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

यह भी पढ़ें:- बांदा: सदर विधायक ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, दिए यह निर्देश