बहराइच: बाघ ने बच्चे पर किया हमला, हालत गंभीर, रात्रि गश्त के लिए रवाना हुए वनकर्मी

बहराइच: बाघ ने बच्चे पर किया हमला, हालत गंभीर, रात्रि गश्त के लिए रवाना हुए वनकर्मी

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटीहा गांव निवासी बच्चा शाम को घर के सामने खेल रहा था। तभी जंगल से निकल कर आए बाघ ने बच्चे के गर्दन को पकड़ लिया। बालक शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े, इस पर बाघ बालक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटीहा गांव निवासी बच्चा शाम को घर के सामने खेल रहा था। तभी जंगल से निकल कर आए बाघ ने बच्चे के गर्दन को पकड़ लिया। बालक शोर मचाने पर परिवार के लोग दौड़े, इस पर बाघ बालक को छोड़कर जंगल की ओर चला गया। घायल बालक को बहराइच के सीएचसी मोतीपुर पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक बालक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर हमले की सूचना पाकर वन कर्मी रात्रि गश्त के लिए रवाना हो गए।

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे गांवों में अचानक बाघ और तेंदुए के हमले बढ़ गए हैं। 25 दिसंबर को तेंदुए के हमले में बालक घायल हो गया था। वहीं सोमवार को मोतीपुर रेंज के नौसर गुमटिहा गांव निवासी प्रमोद कुमार (8) पुत्र सम्मारी शाम चार बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी जंगल से निकल कर बाघ आ गया। बाघ ने बालक के गर्दन को पकड़ लिया। बालक ने शोर मचाया। इस पर परिवार के लोग दौड़े। सभी ने मशाल जलाते हुए शोर मचाया। साथ ही बाघ पर लाठियों से प्रहार किया।

इस पर बाघ बालक को छोड़कर जंगल में चला गया। बालक को घायल अवस्था में सीएचसी मोतीपुर पहुंचा कर भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल के डॉक्टर रामेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि बाघ के हमले में बालक घायल हुआ है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। सुधार न होने पर लखनऊ रेफर कर दिया जायेगा। वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि बालक तेंदुए के हमले में घायल हुआ है।

रात्रि गश्त करेंगे वन कर्मी

वन क्षेत्राधिकारी महेंद्र मौर्य ने बताया कि हमले की सूचना मिलते ही टीम गांव पहुंच गई है। रात्रि गश्त कर वन्यजीव को जंगल की ओर खदेड़ा जाएगा।