बहराइच: वन विभाग के कर्मचारियों ने आदमखोर मगरमच्छ को पकड़ा, घाघरा नदी में छोड़ा

बहराइच। ककरहा रेंज के गूढ़ गांव निवासी 8 साल बालक को निवाला बनाने वाले मगरमच्छ को वन विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। डीएफओ के निर्देश पर उसे ककरहा रेंज के घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेज अंतर्गत गुड़गांव निवासी 8 साल …
बहराइच। ककरहा रेंज के गूढ़ गांव निवासी 8 साल बालक को निवाला बनाने वाले मगरमच्छ को वन विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ लिया। डीएफओ के निर्देश पर उसे ककरहा रेंज के घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है।
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के ककरहा रेज अंतर्गत गुड़गांव निवासी 8 साल महेश शनिवार दोपहर में स्नान कर रहा था। तभी तालाब में मौजूद मगरमच्छ महेश को खींच ले गया। इसके बाद उसे निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ के हमले से नाराज होकर बरेली बस्ती हाईवे को जाम कर दिया था। साथी मगरमच्छ को पकड़ने की मांग पर अड़े थे।
प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप वधावन ने बताया कि ककरहा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राम, वन दरोगा आलोक मणि तिवारी की अगुवाई में वन कर्मी और क्षेत्र के नाविक जाल लगाकर मगरमच्छ की तलाश में जुट गए। डीएफओ ने बताया कि रविवार शाम को चार बजे मगरमच्छ को पकड़ लिया गया। उसे ककरहा रेंज के जालिम नगर में स्थित घाघरा नदी में छोड़ दिया गया है। साथ ही ग्रामीणों को जागरूक रहने को कहा गया है।
नाव से कूद गया मगरमच्छ
ककरहा रेंज के गूढ़ गांव में स्थित तालाब से वन कर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ लिया। इसके बाद। वन कर्मी द्वारा नाव द्वारा उसे दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। तभी मगरमच्छ नाव से कूद गया। तभी नाविकों समेत अन्य ने कड़ी मशक्कत कर पकड़ लिया। फिर उसे नदी में छोड़ दिया गया।
पढ़ें-बहराइच: मगरमच्छ के हमले के 10 घंटे बाद क्षत विक्षत बरामद हुआ बालक का शव