बहराइच: बलहा सीट से किरन भारती को कांग्रेस ने दिया टिकट तो प्रियंका ने छोड़ी पार्टी, जानें वजह

बहराइच: बलहा सीट से किरन भारती को कांग्रेस ने दिया टिकट तो प्रियंका ने छोड़ी पार्टी, जानें वजह

बहराइच। सपा व बसपा से चुनाव लड़ चुकी किरन भारती को इस बार बलहा सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। इससे नाराज होकर कांग्रेस नेत्री और पूर्व सांसद कमल किशोर की बहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बहराइच के बलहा विधानसभा से कांग्रेस ने अभी तक किसी को टिकट नहीं …

बहराइच। सपा व बसपा से चुनाव लड़ चुकी किरन भारती को इस बार बलहा सुरक्षित सीट से कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। इससे नाराज होकर कांग्रेस नेत्री और पूर्व सांसद कमल किशोर की बहू ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। बहराइच के बलहा विधानसभा से कांग्रेस ने अभी तक किसी को टिकट नहीं दिया था।

लहा विधानसभा से टिकट के लिए कांग्रेस नेत्री प्रियंका किशोर चुनाव की तैयारी कर रही थी। जनता के यहां अपनी आमद दर्ज करा रही थीं। उनके ससुर कमांडो कमल किशोर कांग्रेस के टिकट पर वर्ष 2009 से 2014 तक संसद रहे थे। ऐसे में कमल किशोर की बहू को टिकट मिलने की संभावना जताई जा रही थी।

लेकिन सोमवार को कांग्रेस हाई कमान ने बलहा विधान सभा से बसपा और सपा के टिकट से चुनाव लड़ चुकी किरन भारती को कांग्रेस पार्टी से टिकट दे दिया। इससे प्रियंका किशोर नाराज हो गईं। उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। साथ ही पार्टी पर पैसा लेकर दल बदलू को टिकट देने का भी आरोप लगाया।

महसी से राजेश और बलहा से किरन को टिकट

कांग्रेस हाई कमान ने सपा छोड़कर कांग्रेस में आए डॉक्टर राजेश तिवारी को कांग्रेस से महसी विधान सभा से टिकट दिया है। वहीं बलहा से किरन भारती को टिकट दिया है।

यह भी पढ़ें:-UP Elections 2022 : मुस्लिम मतदाता बदल सकते हैं पहले दो चरण के चुनाव की तस्वीरें, पार्टीयों ने रचा यह चक्रव्यूह