अमेठी: डीएम से बृजेश सिंह हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, परिवार धरने पर बैठा
गौरीगंज, अमेठी। संग्रामपुर थाना के गांव पूरे भुलई मजरे संग्रामपुर में 28 जनवरी 2021 की रात को 42 वर्षीय भाजपा नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव जायस रजबाहा के किनारे पताऊ के पुरवा मजरे संग्रामपुर के समीप 29 जनवरी 2021 को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना …
गौरीगंज, अमेठी। संग्रामपुर थाना के गांव पूरे भुलई मजरे संग्रामपुर में 28 जनवरी 2021 की रात को 42 वर्षीय भाजपा नेता बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनका शव जायस रजबाहा के किनारे पताऊ के पुरवा मजरे संग्रामपुर के समीप 29 जनवरी 2021 को लोगों ने देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पर लाश के करीब एक बाइक खडी मिली थी।
संग्रामपुर थाना प्रभारी प्रेम पाल सिंह ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक के परिजनों ने हंगामा किया कि जब तक पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह नहीं आएंगे तब तक पोस्टमार्टम शव का नहीं करवायेंगे। पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी दया राम सरोज को घटनास्थल पर भेजा। पीड़ित परिवार के तहरीर पर कथित अभियुक्त शिवांग उर्फ शिवा सिंह पुत्र इन्द्र प्रताप सिंह, इन्द्र प्रकाश सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह एवं इन्द्र प्रकाश सिंह पुत्र माता बक्श सिंह, ज्ञान सिंह पुत्र धर्म पाल सिंह के खिलाफ थाना संग्रामपुर में धारा 302, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में हल्का पुलिस उप निरीक्षक महेंद्र सचान को पुलिस अधीक्षक अमेठी दिनेश सिंह ने निलंबित कर दिया था। पीड़ित परिवार का कहना था कि शव का अन्तिम संस्कार तभी करेंगे। जब अमेठी सांसद स्मृति ईरानी और जिला अधिकारी अमेठी अरूण कुमार आयेगें। इसके अलावा अभियुक्तों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार की सुरक्षा, आर्थिक मदद की भी मांग की गई।
उप जिलाधिकारी अमेठी महात्मा सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अर्पित कपूर ने शव का अन्तिम संस्कार करवाने में पसीने छूट गए। मामले बढ़ता देख अपर जिलाधिकारी भी पहुंचे। देर शाम 6 बजे शव को अन्तिम संस्कार करवाया गया। मृतक बृजेश सिंह और कथित अभियुक्त के दुकान और घर पर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को डेरा डाल दिया है।
मृतक के भाई कृष्ण कान्त उर्फ कमलेश सिंह ने जिलाधिकारी अमेठी कार्यालय परिसर में पीड़ित परिवार की महिलाओं के साथ धरना प्रदर्शन किया और मांग पत्र जिला अधिकारी अमेठी को सम्बोधित प्रशासन को सौंपा है। जिसमें कथित अभियुक्तों की गिरफ्तारी की मांग उठाई है।
मांग पत्र में पीड़ित परिवार ने यह जिक्र किया है कि कथित अभियुक्तों ने कई बार मारपीट की हैं जिसकी शिकायत भी की गई। घर पर भी जान माल की धमकी दी गई। जमीन छोड देने की बात कही गई। कथित अभियुक्तों से पीड़ित परिवार के जान का खतरा बना हैं। कथित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तक धरना प्रदर्शन पर रहेंगे। जबकि कथित अभियुक्तों के परिजनों ने प्रशासन को मांग पत्र भेजकर अपने आप को निर्दोष करार किया है।