सरकार की एक और कोशिश नाकाम, नहीं माने किसान, कृषि कानूनों को टालने का प्रस्ताव ठुकराया

सरकार की एक और कोशिश नाकाम, नहीं माने किसान, कृषि कानूनों को टालने का प्रस्ताव ठुकराया

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के कृषि सुधार कानूनों को लागू करने से डेढ़ साल के लिए टालने के प्रस्ताव को गुरुवार को ठुकरा दिया। संयुक्त किसान मोर्चा की लगभग छह घंटे तक चली बैठक के बाद सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की …

नई दिल्ली। संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार के कृषि सुधार कानूनों को लागू करने से डेढ़ साल के लिए टालने के प्रस्ताव को गुरुवार को ठुकरा दिया। संयुक्त किसान मोर्चा की लगभग छह घंटे तक चली बैठक के बाद सरकार के प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया और तीन कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने की मांग को दोहराया गया। सरकार ने बुधवार को किसान संगठनों को कृषि सुधार कानूनों को डेढ़ साल के लिए टालने का प्रस्ताव दिया था।

मोर्चा की बैठक से पहले पंजाब के किसान संगठनों की बैठक हुई। किसान नेताओं के अनुसार मोर्चा की बैठक के दौरान कुछ किसान संगठनों ने सरकार के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख अपनाने की राय व्यक्त की। जबकि कुछ संगठनों ने कहा कि कृषि सुधार कानूनों को रद्द करने का यह स्वर्णिम अवसर है और किसानों को इसका लाभ उठाना चाहिए। उनका कहना था कि बाद में इतना बड़ा आंदोलन करना संभव नहीं होगा।

किसान संगठनों और सरकार के बीच कल ग्यारहवें दौर की बातचीत होने वाली है। किसान संगठनों ने उच्चतम न्यायालय की ओर से किसानों की समस्याओं को सुलझाने के लिए गठित समिति में भी शामिल होने से इंकार कर दिया है। इस समिति में शामिल एक सदस्य भूपिंदर सिंह मान ने अपने को इससे अलग कर लिया था। समिति की आज यहां बैठक हुई जिसमे आठ राज्यों के दस किसान संगठनों ने कृषि सुधार कानूनों को प्रभवशाली ढंग से लागू करने को लेकर अपने सुझाव दिए।

किसान संगठनों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन राजधानी के आउटर रिंग रोड पर ट्रेक्टर परेड निकालने की घोषणा की है। इस संबंध में आज किसान संगठनों और पुलिस अधिकारियों के बीच बैठक हुई जिसमें कोई निर्णय नहीं हो सका। पुलिस गणतंत्र दिवस के कारण किसानों को आउटर रिंग रोड पर ट्रेक्टर परेड नहीं निकालने देना चाहती है। किसानों के साथ पुलिस अधिकारियों की भी कल बैठक होगी।

ताजा समाचार

Bareilly: स्मार्ट सिटी से फर्म ब्लैकलिस्ट, फिर भी नगर निगम में टेंडर! गोपनीय जांच शुरू
गुजरात में अवैध प्रवासियों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी, अहमदाबाद और सूरत में पकड़े गए 450 से अधिक संदिग्ध
Bareilly: आंगनबाड़ी भर्ती में धांधली, आय-निवास प्रमाण पत्र में गड़बड़ी के 35 मामले संदिग्ध
आध्यात्मिक गुरु के किरदार में नजर आएंगे विक्रांत मैसी, कोलंबिया 52 साल लंबे चले खूनी गृहयुद्ध पर आधारित है फिल्म 
‘‘भाजपा लोगों का ध्यान न भटकाए... लापरवाही एवं सुरक्षा संबंधी विफलता’’ का परिणाम है पहलगाम आतंकवादी हमला: कांग्रेस नेता शर्मिला
PM अजय की ग्रांट-इन-एड योजना से जुड़ेंगे सीएम युवा, योगी सरकार ने दिए निर्देश