कन्नौज में लाखों रुपये निकालने में बैंक कर्मी गिरफ्तार: निष्क्रिय खातों से अवैध रूप से निकले थे 41.66 लाख, इन पर भी दर्ज हुई FIR

कन्नौज में लाखों रुपये निकालने में बैंक कर्मी गिरफ्तार: निष्क्रिय खातों से अवैध रूप से निकले थे 41.66 लाख, इन पर भी दर्ज हुई FIR

कन्नौज, सौरिख, अमृत विचार। कस्बा की बैंक आफ इंडिया में कर्मचारियों द्वारा पूर्व में पद का दुरुपयोग करते हुए निष्क्रिय पड़े 14 खातों से 41.66 लाख रुपये निकाले जाने के मामले में एक बैंक कर्मी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मैनेजर ने दो कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।  

कस्बा में स्थित बैंक ऑफ इंडिया में विवेक कुमार व सिद्धार्थ की तैनाती थी। दोनों ने अपने कार्यकाल में पद एवं दायित्व का दुरुपयोग करते हुए निष्क्रिय 14 खातों को चालू कर अन्य बैंकों के खातों में तीसरे पक्ष को 41.66 लाख रुपये ट्रांसफर कर ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी की थी। 

जांच के दौरान दोनों को निलंबित किया गया था। साथ ही मैनेजर तरुण वर्मा ने 24 मार्च 2024 को दोनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा, उप निरीक्षक बृजपाल सिंह ने विवेक कुमार को गिरफ्तार कर कार्रवाई करते हुए न्यायालय पेश किया है।

सरकारी खाता से भी हुए थे रुपये गायब 

बैंक ऑफ इंडिया में 28 अगस्त 2023 को एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा जिला समाज कल्याण अधिकारी का फर्जी पत्र बनाकर आवास व स्लम विभाग कार्यक्रम के नाम सरकारी खाते से जो काफी  समय से निष्क्रिय पड़ा हुआ था से 6 लाख 60 हजार रुपये फरीदाबाद निवासी रितु के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। इसकी शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

ये भी पढ़ें- Indian Railway: होली पर घर लौटने में लोगों को करनी पड़ रही मशक्कत; दिल्ली-मुंबई रूट की ट्रेनें फुल, इनमें भी लंबी वेटिंग...