फतेहपुर में अमृत सरोवर तालाब में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर में अमृत सरोवर तालाब में मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

फतेहपुर, अमृत विचार। खखरेरू थानाक्षेत्र के पौली गांव में नहर किनारे स्थित अमृत सरोवर में एक लगभग 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद तालाब में महिला का शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

पौली गांव के ग्रामीणों ने रविवार की देर शाम करीब चार बजे गांव के किनारे नहर पटरी के पास स्थित एक तालाब में लगभग 30 वर्षीय महिला का शव उतराता हुआ देखा। तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटनास्थल पर लोगो का मजमा लग गया। थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने तालाब में शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। 

सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को तालाब से बाहर निकलवाया। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद आसपास के ग्रामीणों से शिनाख्त कराई। काफी प्रयास करने के बाद भी महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। 

लेकिन शव पुराना होने की वजह से बुरी तरह सड़ चुका था जिससे चलते महिला के शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव का अज्ञात में पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस शव के शिनाख्त व मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। मृतका की मौत का कोई सही कारण स्प्ष्ट नही हो पाया।

पुलिस ने मृतका के हादसे का शिकार होने की आशंका जाहिर की है। जबकी ग्रामीणों ने किसी दूर के स्थान में हत्यारों द्वारा महिला के साथ जबरन दुराचार की वारदात को अंजाम देकर साक्ष्य को छिपाने के लिए उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने की आशंका जाहिर की है। 

मृतका के अंग वस्त्र भी पूरी तरह अस्त व्यस्त पाए गए हैं। महिला के शव पर फटे कपड़े ग्रामीणों की आशंका को कुछ हद सही साबित करते हैं। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही सही वजह स्पष्ट होने व उसके पहले घटना को लेकर कुछ भी बोलना अनुचित व जल्दबाजी करार दिया है।

मामले के बावत थानाध्यक्ष खखरेरू बच्चे लाल प्रसाद ने कहा कि शव की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही की जा रही है।