Kanpur: सड़क पर नहीं होगी नमाज, मस्जिदों व घरों में की गई व्यवस्था, शहर में कहां कितने दिनों में खत्म होगी तरावीह? यहां पढ़िए...

Kanpur: सड़क पर नहीं होगी नमाज, मस्जिदों व घरों में की गई व्यवस्था, शहर में कहां कितने दिनों में खत्म होगी तरावीह? यहां पढ़िए...

कानपुर, अमृत विचार। रमजान उल मुबारक 2 मार्च से है। इसमें प्रत्येक मुसलमान को एक पूरी कुरआन सुनना जरूरी है जिसके लिए मस्जिदों के अलावा शहर के लगभग 500 स्थानों पर तरावीह की नमाज अदा की जाती है। तरावीह संयोजक नमाज अदा कराने के लिए हाफिज का चयन करते हैं। 

कानपुर में सबसे बड़ी तरावीह हलीम ग्राउंड पर होगी, यहां 6 रमजान को तरावीह खत्म होगी। यहां कम दिनों में तरावीह खत्म होने की वजह से 20 से 25 हजार लोग यहां नमाज पढ़ने के लिए आते हैं। सड़क पर नमाज नहीं हो सकती है, इसलिये शहर की विभिन्न मस्जिदों, मदरसों, कारखानों एवं घरों में भी तरीवाह की नमाज का इंतजाम किया गया है। महिलाओं की तरावीह की अलग व्यवस्था है। 

कहां कितने दिनों में खत्म होगी तरावीह 

अल्लाह दिया मार्केट बाबू पुरवा में 4 रमजान को खत्म होगी। बासमंडी अपार्टमेंट में 5 रमजान को खत्म होगी। मस्जिद ट्रांसपोर्ट नगर में 12 रमजान को खत्म होगी। मस्जिद आयशा एवं मदरसा इशाअतुल उलूम कुलीबाजार में 11 रमजान को खत्म होगी। मस्जिद आला हजरत अमीनगंज हाता में 20 रमजान को तरावीह खत्म होगी। चमनगंज जामा मस्जिद शफियाबाद में 26 रमजान को तरावीह खत्म होगी। सईदाबाद मस्जिद में 26 रमजान को खत्म होगी। घड़ी वाली मस्जिद में 26 रमजान को खत्म होगी। जूही लाल कालोनी मस्जिद 22 ब्लाक में 26 रमजान को खत्म होगी। 

रमजान के चांद का नहीं हुआ दीदार

शुक्रवार को मगरिब की नमाज के बाद यानी शाम 6.20 बजे लाखों मुसलमानों ने रमजान मुबारक का चांद देखने की कोशिश की लेकिन चांद नजर नहीं आया। रमजान-उल-मुबारक का लाखों लोग साल भर इंतजार करते हैं। शुक्रवार इस्लामी तारीख यानी 28 फरवरी को मगरिब की नमाज के बाद लाखों लोगों ने आसमान में चांद देखने की कोशिश की लेकिन चांद कहीं नजर आया। कानपुर के शहरकाजी मौलाना हाफिज अब्दुल कुद्दूस हादी, शहरकाजी हाफिज मामूर अहमद मजाहिरी, मौलाना हाशिम अशरफी समेत शहर के विभिन्न काजी मस्जिदों के पेशइमाम ने देर रात तक चांद की तस्दीक के लिए पूरे देश के बड़े बड़े इदारों व उलेमा से संपर्क किया लेकिन कहीं से बात नहीं बनी। देर रात तक उलमा की मीटिंग के बाद ऐलान किया गया कि कहीं भी चांद नजर नहीं आया है।

सहरी-इफ्तार के कैलेंडर के समय को लेकर बहस 

मदारिसे अहले सुन्नत कानपुर के सहरी व इफ्तार का कैलेंडर एहतियाती मिनट के साथ दुरुस्त है। फजिर (भोर की नमाज) की अजान सहरी खत्म होने के 5-6 मिनट देने की व्यवस्था होना चाहिए। सहरी के कितनी देर बाद फजिर की अजान होना चाहिए आदि मामलों में शहरकाजी मुफ्ती यूनुस रजा ओवैसी ने अपना बयान जारी किया है।  सूफी लाल मोहम्मद कादरी व शमशुल कमर रहमानी ने बताया कि मुफ्ती ए आजम कानपुर मुफ्ती शहबाज अनवर नूरी व दीगर उलमा ने फरमाया कि शहर में जिसने दूसरा निजाम ए औकात बनाकर पेश किया है उसमें इफ्तार का टाइम यही है और सहरी वाले टाइम में एहतियाती 5 मिनट जो घटाकर लिखा जाता है उसका लिहाज नहीं किया है और फतावा की रौशनी में सहरी में एहतियाती मिनट की कमी चाहिए और इफ्तार में वक्त से एहतियाती मिनट बढ़ोतरी।

यह भी पढ़ें- रोजा रखने वाले शुगर व बीपी के रोगी रहें सर्तक, महीने की शुरुआत से पहले ही सतर्कता जरूरी... कानपुर में IMA अध्यक्ष ने दी सलाह

 

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: 15 साल पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, लाठी-डंडों से पीटा...दोनों पैरों में मारी गोलियां
शिवनेरी किले में मधुमक्खियों का हमला, 60 लोग घायल
एसजीपीजीआई: दिल की गंभीर बीमारी से ग्रसित युवती को दिया नया जीवन, ब्रेन स्ट्रोक ने कर दी थी हालत नाजुक
Kanpur में सिपाहियों को जान से मारने का प्रयास: गहरे पानी में नहाने से रोका तो दबंगों ने किया पथराव, तीन घायल, हैलट में भर्ती
Kanpur में दुष्कर्म पीड़िता का वीडियो किया वायरल, आरोपी बोला- 'मुकदमा वापस लो वर्ना सुसाइड करने पर मजबूर कर दूंगा'
बहराइच: जहरखुरानी गिरोह का शिकार हुआ युवक, तीन दिन से पड़ा था सड़क किनारे