कानपुर में HBTU में सख्ती, अनजान को देना होगा ब्योरा: हॉस्टल की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम, CCTV भी लगे

शाम 6 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक प्रवेश करने वालों के लिए नियम

कानपुर में HBTU में सख्ती, अनजान को देना होगा ब्योरा: हॉस्टल की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम, CCTV भी लगे

कानपुर, अमृत विचार। अनजान लोगों के एचबीटीयू परिसर में प्रवेश पर अब अंकुश लग गया है। शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक परिसर से गुजरने वालों को अपना लिखित ब्योरा देना होगा। यहां तक कि नवाबगंज से आने वाली रोड से गुजरने वालो को भी इस नियम का पालन करना होगा। विवि प्रशासन की ओर से यह निर्णय परिसर में बने हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर किया गया है। 

एचबीटीयू में काफी समय से परिसर में अनजान लोगों को घूमने की शिकायतें सामने आ रही थी। इस स्थिति को देखते हुए विवि प्रशासन की सख्ती अपनाई गई है। अब विवि मुख्य परिसर में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर नियम लगाया गया है। 

इस नियम के तहत कोई भी व्यक्ति जब प्रवेश करेगा तो उसे अपना पूरा ब्योरा देना होगा। इसके अलावा प्रवेश की वजह भी बतानी होगी। विवि की ओर से कड़ाई बरतते हुए पूरे रूट पर कैमरे भी लगवाएं गए हैं। इन कैमरों से प्रवेश से निकासी तक वाहनों पर नजर रखी जाएगी। 

पूरे मामले पर विवि की रजिस्ट्रार अंजू वर्मा ने बताया कि विवि की ओर से हॉस्टल की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। तय समय के भीतर किसी भी व्यक्ति के प्रवेश पर नियमों का पालन करना होगा। इसके लिए सुरक्षा कर्मियों को भी कड़े निर्देश दिए गए हैं। 

हर महीने समीक्षा

विवि में सीसीटीवी लगाए जाने के बाद हर महीने सुरक्षा से संगंधित समीक्षा शुरू हो गई है। इस समीक्षा में विवि की ओर से असुरक्षित स्थानों को सुरक्षित किए जाने पर निर्णय लिए जाते हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही विवि परिसर में सुरक्षा से जुड़े और अधिक निर्देश दिए जा सकते हैं। इस समीक्षा बैठक में दोनो कैंपस से जुड़े सुरक्षा समन्वयक और विवि से जुड़े अधिकारी शामिल होते हैं।

ये भी पढ़ें- कानपुर में दोस्तों संग कुंभ नहाने निकले पंजाब के इंजीनियर की मौत: हिमाचल प्रदेश के रहने वाले थे, परिजन बोले- तीन दोस्तों ने की हत्या..