आज का राशिफल। 28 फरवरी, 2025

आज का राशिफल। 28 फरवरी, 2025

मेष  

आज आपको शारीरिक श्रम अधिक करना पड़ेगा। गंभीरता से परिस्थितियों का अवलोकन करें। अपनी छवि को लेकर कुछ चिन्तित रहेंगे। रिश्तेदारों से उधार धन लेना पड़ सकता है। आप फोकस होकर अपने कार्यों में लगे रहें। ऑनलाइन शॉपिंग से आपको बड़ा लाभ हो सकता है।

वृष

आज आप स्वयं को काफी सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी की सलाह का अनुसरण करें, इससे आपको लाभ होगा। नया वाहन खरीदने का विचार बनायेंगे। भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर आनन्द उठायेंगे। अपनी दिनचर्या में आप बदलाव ला सकते हैं।

मिथुन

आज नए व्यावसायिक संपर्क विकसित हो सकते हैं। किसी काम के पूरा न होने से मन में असंतोष का भाव रहेगा। बड़ों की राय लेकर काम करना हितकर होगा। प्रेम संबंधों को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। छात्रों को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कर्क

आज आय की दृष्टि से दिन बहुत ही अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आपके नए मित्र बन सकते हैं। अधूरे पड़े कार्य आप शुरू कर सकते हैं। किसी ऐसे व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है जिसका आप काफी समय से इंतजार कर रहे थे। शाम के समय आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

सिंह

आज आप अपने मित्रों की काफी सहायता करेंगे। आप चुनौतियों को आसानी से निपटा लेंगे। अपनी योग्यता और प्रतिभा का विकास कर सकते हैं। धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं। पेट में जलन की शिकायत हो सकती है। संतान से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है।

कन्या

आज कार्यक्षेत्र में आपका मन नहीं लगेगा। युवा प्रेमियों को कुछ तनाव हो सकता है। आपको कुछ आकस्मिक खर्च करने पड़ेंगे। अधिकारियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। पाचन तंत्र में गड़बड़ी हो सकती है। संतान के करियर को लेकर थोड़े चिन्तित रहेंगे।

तुला

आज व्यवसाय में अचानक धन लाभ हो सकता है। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखल न दें। शेयर से जुड़े कार्यों से लाभ होगा। शाम के समय दोस्तों से मिल सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिक

आज आपको पुराने अनुभवों से लाभ हो सकता है। अधिकारी आपके कार्यों से काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपको झगड़ना नहीं चाहिये। व्यवसाय में गति आने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु

आज आपको कारोबार बढ़ाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ेंगे। भावनात्मक उतार-चढ़ाव पर नियंत्रण रखें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। आज आपको यात्रा कम से कम करनी चाहिए। जीवन की सत्यता का सामना करना पड़ेगा।

मकर

आज के दिन आपको तनाव का सामना करना पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ लोग आपकी तरक्की से जलेंगे। मेडिकल सेवा से जुड़े लोगों को परेशानी हो सकती है। अनावश्यक खर्चों को कम करने की दिशा में प्रयास कर सकते हैं। दांपत्य संबंध में कड़वाहट हो सकती है।

कुंभ

आज अपनी तीव्र बौद्धिक क्षमता का कुशल उपयोग कर पायेंगे। आप आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। मित्रों का आपके ऊपर काफी अच्छा प्रभाव पड़ेगा। परिवार के छोटे सदस्यों की चिंता रहेगी। जीवनसाथी आपका उत्साहवर्धन करेंगे।

मीन

नए कार्यों में आप रुचि ले सकते हैं। उच्च अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में प्रबंधन क्षमता का कुशल प्रयोग करेंगे। प्रेमी जन से अपने मन की बातें शेयर करेंगे। आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहना वाला है। आप दूसरों की मदद करने का प्रयास करेंगे।