Lucknow News : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

Lucknow News : डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

लखनऊ, अमृत विचार : बिजनौर इलाके में शहीद पथ पर शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार अभिषेक (20) और चालक साहिल (19) गंभीर रुप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं साहिल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।

इंस्पेक्टर बिजनौर अरविंद सिंह राणा के मुताबिक सरोजनी नगर के आजाद नगर, चिल्लावां निवासी विकास सिंह का बेटा अभिषेक यहीं के रहने वाले इस्माइल खान के बेटे साहिल खान के साथ शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे घर से साथ निकले थे। कार साहिल चला रहा था। दोनों शहीद पथ से कमता की तरफ जा रहे थे। औरंगाबाद पुल के पास पहुंचते ही कार बेकाबू होकर डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए दूसरी तरफ डिवाइडर से जा टकराई। पुलिस के मुताबिक कार की रफ्तार तेज थी। इसके कारण रेलिंग में लगी सरिया अभिषेक के सीने में धंस गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। वहीं साहिल गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे से शहीद पथ पर लगा जाम
हादसे के बाद पीजीआई से कानपुर की तरफ जाने वाली लेन पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। करीब दो किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को मौके से हटाकर जाम खुलवाया। अभिषेक सरोजनी नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में इंटर का छात्र था। उसके पिता विशाल सिंह एयरपोर्ट में नौकरी करते हैं। मृतक के एक बड़ी और छोटी बहन है। अभिषेक अपने मां बाप का इकलौता बेटा था।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : तफ्तीश के पन्नों में दफ़्न इंटरमीडिएट छात्र और क्लीनिक कर्मचारी की हत्या का राज!

ताजा समाचार

Amethi incident : एयरपोर्ट से लौट रहे थे घर, डीसीएम ने सामने से मार दी कार में टक्कर 
सपा नेता हत्याकांड : सपा बूथ अध्यक्ष की हत्या में शामिल दो हत्यारोपी गिरफ्तार, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया पर्दाफाश
शाहजहांपुर: जिन रास्तों से निकलेगा छोटे लाट साहब का जुलूस, उनकी ड्रोन से हुई निगरानी
Chitrakoot incident : अनियत्रिंत होकर पलटी पिकअप, चार महिला श्रमिकों की मौत छह घायल: सीएम योगी ने व्यक्त की संवदेना
झांसी पहुंची टीम, अवनीश दीक्षित के साथी हरेंद्र मसीह और उसकी पत्नी की सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क...मुनादी भी कराई गई
अमरोहा: गांव में एक साथ जलीं चार चिताएं तो हर किसी की आंखें हुईं नम