GATE Exam 2025: एग्जाम क्वालीफाई करने के लाने होंगे इतनें मार्क्स, जाने लें ये जरूरी बातें

GATE Exam 2025: एग्जाम क्वालीफाई करने के लाने होंगे इतनें मार्क्स, जाने लें ये जरूरी बातें

GATE 2025: इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की, ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 का आयोजन करने जा रहा है। 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को विभिन्न केंद्रों पर एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। ऐसा माना जा रही है कि इस साल GATE 2025 के कट-ऑफ नंबर बढ़ने की संभावना है, जो स्टूडेंट्स एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, वे लास्ट इयर का कट-ऑफ देखकर इस बार के नए कट-ऑफ ट्रेंड्स का अनुमान लगा सकते हैं।

GATE की इक्स्पेक्टेड कट-ऑफ

GATE 2024 में कुल 8,26,239 कैंडिडेट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से सिर्फ 6,53,292 कैंडिडेट्स ही परीक्षा में शामिल हुए थे। अलग-अलग सब्जेक्ट के लिए लास्ट इयर कट-ऑफ नंबर कुछ इस प्रकार थे- 

GATE 2024 की पिछले साल की कट-ऑफ लिस्ट

पेपर कोड विषय  कट-ऑफ (GEN)
AE         एयरोस्पेस इंजीनियरिंग 33.3
AG       कृषि इंजीनियरिंग  25
AR         आर्किटेक्चर और प्लानिंग 41.5
BM        बायोमेडिकल इंजीनियरिंग 25
BT        बायोटेक्नोलॉजी 38.9
CE        सिविल इंजीनियरिंग 28.3
CH         रासायन इंजीनियरिंग 25
DA        डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस  37.1
EC       इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग 25
EE         विद्युत इंजीनियरिंग 25.7
CS        कंप्यूटर साइंस और सूचना प्रौद्योगिकी  27.6
CY        रसायन विज्ञान 25.2
ES         पर्यावरण विज्ञान और इंजीनियरिंग 37.9
EY         इकोलॉजी और इवोल्यूशन 35.5
GE        जियोमैटिक्स इंजीनियरिंग 41.1
GG1        भूविज्ञान और भूभौतिकी (भूविज्ञान) 42
GG2         भूविज्ञान और भूभौतिकी (भूभौतिकी) 49
IN        इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग 32.7
MN         खान इंजीनियरिंग 25
MT         धातु विज्ञान इंजीनियरिंग 41
MA       गणित  25
ME         यांत्रिक इंजीनियरिंग 28.6
NM       नौसेना वास्तुकला और समुद्री इंजीनियरिंग  25.1
PE        पेट्रोलियम इंजीनियरिंग  42.6
PH        भौतिकी 32
PI         उत्पादन और औद्योगिक इंजीनियरिंग 30.5
ST        सांख्यिकी 26.6
TF      वस्त्र इंजीनियरिंग और फाइबर विज्ञान  28
XE         इंजीनियरिंग विज्ञान 36.2
XH-C1       मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अर्थशास्त्र) 37
XH-C2        मानविकी और सामाजिक विज्ञान (अंग्रेजी) 48
XH-C3        मानविकी और सामाजिक विज्ञान (भाषाविज्ञान) 49.7
XH-C4        मानविकी और सामाजिक विज्ञान (दर्शनशास्त्र) 39.3
XH-C5       मानविकी और सामाजिक विज्ञान (मनोविज्ञान) 52.7
XH-C6        मानविकी और सामाजिक विज्ञान (सामाजिक विज्ञान) 36
XL         जीवन विज्ञान 29.3

ऊपर दी हुई कट-ऑफ लिस्ट से ये अनुमान लगाया जा सकता है कि इस साल ये लिस्ट कुछ हद तक सामान होगी। 

GATE 2025 परीक्षा

GATE 2025 में परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी यानी की 3 घंटे तक के लिए कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, कैंडिडेट्स 30 विषयों में से किन्ही एक या दो विषयों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। दो विषयों के लिए अप्लाई कर रहे उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए कॉम्बिनेशन के हिसाब से ही चुनना होगा।

GATE परीक्षा राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो साइंस, टेक्नोलॉजी, ह्यूमैनिटीज इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर की फील्ड में मास्टर्स और डॉक्टोरल प्रोग्राम्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इसके साथ ही कुछ पब्लिक सेक्टर ऑर्गेनाइजेशन में नौकरी के लिए भी यह एग्जाम लिया जाता है। इस पेपर का आयोजन IISc बेंगलुरू और सात IITs (IIT बॉम्बे, IIT कानपुर, IIT खरगपुर, IIT दिल्ली, IIT गुवाहाटी, IIT मद्रास, IIT रुड़की) द्वारा नेशनल कोऑर्डिनेशन बोर्ड यानी की NCB, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार के अधीन किया जाता है।

यह भी पढ़ेः CBSE Recruitment 2025: सीबीएसई ने निकाली इन पदों पर भर्ती, जल्द से जल्द करें आवेदन