झारखंड में गरजे CM Yogi, कहा- माफियाओं का ‘‘बुलडोजर’’ से सफाया कराने के लिए भाजपा को वोट दें

झारखंड में गरजे CM Yogi, कहा- माफियाओं का ‘‘बुलडोजर’’ से सफाया कराने के लिए भाजपा को वोट दें

रांची। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन पर माफियाओं को ‘‘संरक्षण’’ देने का आरोप लगाया और लोगों से अनुरोध किया कि वे माफियाओं का ‘‘बुलडोजर’’ से सफाया कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को वोट दें। आदित्यनाथ ने दावा किया कि माफियाओं के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई उनके गृह राज्य उत्तर प्रदेश में की जा रही है। 

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा ही है जो लोगों की ‘‘सुरक्षा और रक्षा’’ की गारंटी दे सकती है। उन्होंने कोडरमा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘झामुमो के नेतृत्व वाला गठबंधन झारखंड में भूमि, बालू, वन, खनन और शराब जैसे क्षेत्रों में माफिया को संरक्षण दे रहा है... उत्तर प्रदेश की तरह झारखंड में भी माफिया को खत्म करने के लिए भाजपा को सत्ता में लाएं।’’
 
आदित्यनाथ ने यह भी आरोप लगाया, ‘‘जिस तरह औरंगजेब ने देश की संपत्ति लूटी और मंदिरों को नष्ट किया, उसी तरह झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन और आलमगीर आलम सहित उसके मंत्रियों ने झारखंड के लोगों को लूटा।’’ उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही ‘‘एकमात्र’’ ऐसी पार्टी है जो ‘‘देश की सुरक्षा और गौरव, महिला सशक्तिकरण और युवाओं को रोजगार की गारंटी’’ दे सकती है। 

आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण में ‘‘बाधा उत्पन्न करने’’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘राम लला अब 500 वर्षों के बाद उस मंदिर में विराजमान हैं और राम मंदिर की प्रतिष्ठा ने मथुरा और अन्य मंदिरों के लिए मार्ग प्रशस्त कर दिया है।’’ झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 13 और 20 नवंबर को होंगे, जबकि मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी।  

ये भी पढ़ें- JMM का प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चलते सोरेन के हेलीकॉप्टर की उड़ान में देरी पर राष्ट्रपति को लिखा पत्र 

ताजा समाचार

लंदन में सामने आया पाकिस्तान उच्चायोग का असली चेहरा, सरे आम दी भारतियों को धमकी, आमने-सामने हुए भारत और पाक प्रदर्शनकारी
IPL में अब 300 रन बनाना कोई मुश्किल काम नहींः रिंकू सिंह 
फोन में रील देखने से अच्छा है कि पढ़ाई करें: कानपुर में मेधावी निशांत ने पहलगाम हिंसा पर कहा- पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार
पहलगाम आतंकी हमला: अनंतनाग में सुरक्षा बलों ने की बड़ी कार्रवाई, 175 लोगों को लिया हिरासत में
योगी सरकार पर बरसी मायावती, बोली-दलितों और महापुरुषों की प्रतिमा से बदसुलूकी करने वालों पर हो सख्त एक्शन
12वीं में प्रतिशत की चिंता छोड़ें, उच्च शिक्षा में टेस्ट से मिलेगा प्रवेश