Kanpur: CSA में इस दिन मनाया जाएगा चंद्रशेखर कृषक समिति का स्थापना दिवस...किसानों को बताई जाएंगी नई तकनीकें

Kanpur: CSA में इस दिन मनाया जाएगा चंद्रशेखर कृषक समिति का स्थापना दिवस...किसानों को बताई जाएंगी नई तकनीकें

कानपुर, अमृत विचार। सीएसए विवि के प्रसार निदेशालय में कृषकों की ओर से संचालित चंद्रशेखर कृषक समिति का स्थापना दिवस 5 सितंबर को मनाया जाएगा। यह आयोजन प्रसार निदेशालय के लाल बहादुर शास्त्री कृषक सभागार में होगा। इसके अलावा किसानों को खेती की नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 

यह जानकारी रविवार को चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के निदेशक प्रसार डॉ आरके यादव ने दी। उन्होंने बताया कि विवि के कुलपति कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहेंगे। कृषक समिति के अध्यक्ष बाबू सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में कृषक समिति की स्थापना वर्ष 1985 में हुई थी। 

कृषक समिति का उद्देश्य है कि किसानों को विश्वविद्यालय एवं अन्य कृषि संस्थानों की विकसित नवीनतम कृषि तकनीक से रूबरू कराना। हर महीने की 5 तारीख को कृषक समिति बैठक विश्वविद्यालय में होती है। जिसमें विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों की ओर से व्याख्यान दिए जाते हैं। 

इसके साथ ही किसानों की खेती-बाड़ी संबंधी समस्याओं का निराकरण भी किया जाता है।  समारोह के बारे में कृषक समिति के कार्यकारी अध्यक्ष जगदीश सिंह ने विश्वविद्यालय कार्य क्षेत्र के सभी जनपदों के प्रगतिशील कृषकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। इसमें वैज्ञानिकों की ओर से दलहन, तिलहन एवं खाद्यान्न फसलों पर किसान वैज्ञानिक परिचर्चा होगी। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग कानपुर नगर का विशेष सहयोग रहेगा।

यह भी पढ़ें- Exclusive: फिरोज शाह तुगलक ने कराई मजार शरीफ की तामीर; शाह आला ने प्यार, मोहब्बत व भाईचारे का दिया पैगाम

 

ताजा समाचार

Kanpur: एपी फैनी कम्पाउंड की जमीन खरीद फरोख्त में पुलिस ने सलीम को उठाया...लेखपाल ने पांच लोगों के खिलाफ दर्ज कराई FIR
कुलदेवता मंदिर पर इस्लामिक झंडा लगाकर फोटो वायरल की
मुरादाबाद: ननदोई ने किया दुष्कर्म तो पति बोला- तलाक, तलाक, तलाक...पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
बरेली: विजय खुद भी कभी नहीं गया क्लास और मिल गई डिग्री, बस यहीं से हुई फर्जीवाड़े की शुरुआत
वन नेशन, वन इलेक्शन प्रस्ताव को मंजूरी देने पर योगी ने जताया आभार
Kanpur: पार्क के कब्जे ढहाने पहुंचा केडीए का दस्ता, बुलडोजर के आगे लेटी महिलाएं...मिन्नतें करते दिखे अधिकारी, बैरंग लौटे