Stree 2 : फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार 

Stree 2 : फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई 50 करोड़ के पार 

मुंबई। बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, 'स्त्री 2' 14 अगस्त को रात, 9:30 बने सिनेमाघरों में रिलीज हुयी। स्त्री 2 दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। ऑडियंस और क्रिटिक्स की तरफ से हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 को पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है। 14 अगस्त को पेड प्रिव्यू से स्त्री 2 ने 8.35 करोड़ रुपये की कमाई की। स्त्री 2 ने 15 अगस्त को करीब 46 करोड़ रूपये की शानदार कमाई की। इस तरह स्त्री 2 ने बॉक्स ऑफिस पर 54 करोड़ रूपये की कमाई कर ली है।

https://www.instagram.com/p/C-cKzInIVZ3/

स्त्री 2 के साथ ही अक्षय कुमार की फिल्म खेल खेल में और जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा रिलीज हुई थी। कमाई के मामले में स्त्री 2 ने इन दोनों फिल्मों को मात दे दी है। फिल्म खेल खेल में ने पहले दिन करीब 5 करोड़ का बिजनेस किया है। वहीं वेदा ने 6 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। 'स्त्री 2' ने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड बना डाला है। 'स्त्री 2' ने 46 करोड़ रुपये की महांबपर ओपनिंग की और 2024 की हिंदी की सबसे बड़ी ओपनर बनी। ‘स्त्री 2' का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।

ये भी पढ़ें : Independence Day 2024: जय हिन्द, जय भारत...देशभक्ति के रंग में रंगे फिल्मी सितारे, प्रशंसकों को दी स्तवंत्रता दिवस की बधाई

ताजा समाचार

शाहजहांपुर: छात्रा ने किया शादी से इंकार, तो कर दिया वीडियो वायरल, FIR
30 सालों से हर साल हो रहे इलेक्शन, बार-बार चुनाव होना देश के लिए बड़ी समस्या: सुनील बंसल 
कुरैशी का निशिकांत दुबे पर पलटवार, कहा- कुछ लोगों के लिए धार्मिक पहचान नफरत वाली राजनीति को आगे बढ़ाने का आधार
Kanpur: नेयवेली और पनकी के पॉवर प्लांट देश-प्रदेश की बढ़ाएंगे शान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों पॉवर प्लांट का किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़: युवती ने प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का कराया अपहरण, तीन गिरफ्तार
Olo खोलेगा आखों के विज्ञान से जुड़े कई राज, बदलेगा रंगो को देखने की क्षमता