Kanpur: घर में जबरन घुसे दबंग, महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाने आए पति व भाई को जमकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

Kanpur: घर में जबरन घुसे दबंग, महिला से किया दुष्कर्म का प्रयास, बचाने आए पति व भाई को जमकर पीटा, रिपोर्ट दर्ज

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में एक महिला से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया। बीच बचाव करने आए पति और भाई की आरोपियों ने पिटाई कर दी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

चकेरी निवासिनी महिला ने पुलिस को बताया कि चकेरी सब्जी मंडी में चाय की दुकान है। 29 जुलाई की रात चकेरी लाला पुरवा निवासी अंशु यादव, रामचन्द्र चार अन्य साथियों के साथ उनकी दुकान के अंदर घुस आये और उनके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर पति व भाई बचाने आए तो जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए पीटा। 

लोगों के एकत्र होने पर आरोपी मौके से भाग निकले। मारपीट में पति गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने शिकायत अहिरवां चौकी व चकेरी थाने में की। सुनवाई न होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक चकेरी अशोक दुबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: सीएम ग्रिड योजना के तहत दूसरे चरण में बनेंगी इतनी सड़कें...तैयारियां हुईं तेज, पहले चरण के टेंडर इस दिन खुलेंगे...