मुरादाबाद : विपिन सैनी ने कांग यासते 2 पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज

माइनस 9 डिग्री सेल्सियस में 20,616 ऊंचाई पर लहराया तिरंगा, अब तक कई पर्वतों पर लहरा चुके हैं तिरंगा

मुरादाबाद : विपिन सैनी ने कांग यासते 2 पर लहराया राष्ट्रीय ध्वज

 मुरादाबाद, अमृत विचार। पर्वतारोही विपिन सैनी ने एक बार फिर महानगर का नाम देश में रोशन किया है। उन्होंने माइनस 09 डिग्री सेल्सियस में 20,616 ऊंचाई वाले कांग यासते-2 पर्वत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया है। वह इससे पहले भी कई पर्वतों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा चुके हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2010 में की थी। मऊ निवासी विपिन सैनी की पत्नी राखी सैनी ने बताया कि उनके करियर की शुरुआत 2010 में स्काउटिंग से हुई।

मारखा वैली लेह लद्दाख स्थित कांग यासते-2 पर्वत पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की शुरुआत उन्होंने 16 जुलाई से शुरू की। उन्होंने 24 जुलाई को पर्वत पर तिरंगा फहराकर अपनी यात्रा पूरी की। इस दौरान उन्हें विभिन्न परेशानियों का सामना करना पड़ा। पर्वत की ऊंचाई 20,616 फिट थी। इसपर -9 डिग्री ठंड उनकी यात्रा को और कठिन बना रही थी। लेकिन, उन्होंने हौसला नहीं हारा और पर्वत पर तिरंगा लहराकर सभी को गर्व का अहसास कराया।

बता दे कि इससे पहले भी विपिन ने विभिन्न पर्वतों पर तिरंगा लहराकर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की है। उन्होंने पर्वतारोहण में मास्टर डिग्री हासिल की है। 2011 में बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स, 2016 एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स, 2016 में लेह की चोटी स्टॉक कांगड़ी, 2018 मास्टर डिग्री, 2018 में अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो, 2019 में माउंट अंगदुरी हिमाचल प्रदेश, 2020 में पातालसू हिमाचल प्रदेश, 2020 में केदारकांठा ट्रेक उत्तराखंड, 2021 में फ्रेंडशिप चोटी हिमाचल प्रदेश और 2022 में चंगला पास साइकल द्वारा लेह लद्दाख की यात्रा की।

साथ ही अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो फतह कर पूरी दुनिया में महानगर का नाम रोशन किया है। इतना ही नहीं वह राज्यपाल बीएल जोशी द्वारा राज्य पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से महानगर के पर्वतरोहियों में खुशी है। क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार समेत अन्य ने उन्हें बधाई दी।

यह भी पढ़ें- प्रयागराज : दो दीवारों के बीच बागवानी, तो फिर कैसे लांघ गया 25 फिट की दीवार

ताजा समाचार

Paris Paralympic : कभी पोलियो के कारण खड़े नहीं हो पाते थे शरद कुमार, पैरा एथलेटिक्स में भरी ऊंची उड़ान 
बरेली: फिर किया सियार ने हमला, अब तक 10 लोगों को बनाया निशाना, जारी हुई एडवाइजरी...
Kanpur: सीसामऊ में लगी विकास कार्यों की झड़ी; 3.91 करोड़ की लागत से होंगे 10 कार्य, नगर निगम कार्यकारिणी ने दी स्वीकृति
बाराबंकी: 20 हजार के इनामी बदमाश से पुलिस की मुठभेड़, जानें आखिर इस क्षेत्र में चोर क्यों हैं सक्रिय?
गोरखपुर में बोले उपराष्ट्रपति धनखड़- भारत की सशक्त पहचान में UP का गुणात्मक योगदान
बहराइच: कासगंज महिला अधिवक्ता की हत्या के विरोध में वकीलों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन