मौलाना हत्या प्रकरण: आखिरकार पूर्व मंत्री के साथ पहुंच ही गए सपा विधायक

मौलाना हत्या प्रकरण: आखिरकार पूर्व मंत्री के साथ पहुंच ही गए सपा विधायक

प्रतापगढ़, अमृत विचार। जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मौलाना फारूक की हत्या के बाद राजनीति थम नहीं रही है। पुलिस प्रशासन की अपील के बाद भी राजनेता मानने को तैयार नहीं हैं। सोशल मीडिया पर यह विषय बहस का मुद्दा बना रहा। सपा का प्रतिनिधि मंडल प्रतापगढ़ के सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल के नेतृत्व में पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए पहुंचना था।

शनिवार को प्रतिनिधि मंडल जब पहुंचा तो प्रशासन ने उन्हें मौलाना के घर जाने से रोक दिया। प्रतिनिधि मंडल में शामिल कुछ लोग तो वापस लौट गए लेकिन रानीगंज विधायक डॉ.आरके वर्मा अपने साथियों के साथ हैदरपुर गांव की तरफ से मौलाना के घर पहुंच गए। परिजनो से बातचीत करने के बाद वह वापस लौट गए। उनके साथ पूर्व मंत्री कमाल अख्तर,पूर्व एमएलसी उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

4
पार्टी कार्यालय पर सांसद डॉ. एसपी सिंह पटेल,विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर के साथ मौजूद सपा का प्रतिनिधि मण्डल
 
शांति और सौहार्द बनाये रखें,होगा न्याय: सांसद

सपा सांसद डॉ.एसपी सिंह पटेल ने कहा कि सभी शांति और सौहार्द बनाये रखें न्याय होगा। पुलिस -प्रशासन ईमानदारी से अपना काम कर रहा है। सामाजिक समरसता न बिगड़े इसलिए प्रशासन ने मौलाना फारूक की हत्या के बाद गांव में पुलिस व पीएसी लगा रखी है। हत्या के बाद मौलाना के घर जाकर परिजनों से मिल कर उनकी हर संभव मदद के लिए जिला प्रशासन से बात किया। 

पुलिस- प्रशासन से जानकारी मिली की हत्या के मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी जेल जा चुके हैं। शेष की तलाश जारी है और शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर मेरे साथ 10 लोगों का प्रतिनिधि मंडल मौलाना के घर जाकर उनका कुशल क्षेम लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराना था, लेकिन जिला प्रशासन के रोक बाद वहां जाना संभव नहीं हो सका। बेवजह कानून को हांथ में लेना न्याय संगत नहीं है। प्रतिनिधि मंडल  के साथ जिलाधिकारी से मिल कर बात की गई।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: नैनीताल बैंक बेचने के विरोध में हड़ताल, अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

ताजा समाचार