UP weather: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई जगह हुई झमाझम बारिश

UP weather: गर्मी से जल्द मिलेगी राहत, कई जगह हुई झमाझम बारिश

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश में कई जगहों पर रविवार को झमाझम बारिश हुई है। जिसके बाद लोग जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो रविवार के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों समेत कानपुर और बुंदेलखंड में ग्रीष्म लहर का प्रकोप थमेगा।

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। लू के चलते पूरे उत्तर प्रदेश में करीब 60 लोगों की मौत होने की बात भी सामने आ रही है। वहीं पूर्वांचल में एक ही दिन में करीब 8 लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें तीन मतदान कर्मी बताये जा रहे हैं। जिन तीन कर्मचारियों की मौत हुई हैं। उसमें से दो मिर्जापुर के बताये जा रहे हैं।

14 - 2024-06-02T162316.703

यहां बरसे मेघा
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में रविवार सुबह अचानक मौसम बदल गया। प्रचंड गर्मी के बीच हुई झमाझम बारिश से लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं लखनऊ में भी सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई, हालांकि इससे लोगों को गर्मी से विशेष राहत नहीं मिली है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक आने वाले तीन दिनों तक कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ गरज चमक और बारिश हो सकती है।

इस बार मई महीने में तापमान में बढ़ोत्तरी देखी गई। हालत यह रहे कि पारा 45 डिग्री के पार तक चला गया। जिससे गर्म हवाओं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया। बुजुर्गों, बच्चों और बीमारों के लिए इन दिनों खासी समस्या बनी रही।

ये भी पढ़ें -'भाजपाई एग्जिट पोल' के जरिए जनमत को धोखा दिया जा रहा :अखिलेश यादव