संगमनगरी में हुआ UP बोर्ड के मेधावियों का सम्मान, दिब्यकांत शुक्ल बोले- बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की जरूरत

संगमनगरी में हुआ UP बोर्ड के मेधावियों का सम्मान, दिब्यकांत शुक्ल बोले- बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की जरूरत

प्रयागराज, अमृत विचार। यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक पाकर प्रयागराज का नाम रौशन करने वाले 15 छात्र छात्राओं को शहर के महर्षि कृष्ण इंटर कालेज में शनिवार को सम्मानित करने के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने मेधावियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें सराहा।

सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने कहा कि इन बच्चों में प्रतिभा की कमी नही है। अगर जरूरत है तो इन्हें सही रास्ता दिखाने की। बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार की जरूरत भी है।  दिब्यकान्त शुक्ल ने छात्र छात्राओं से वार्ता भी की। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने और जीवन में मिलने वाली सफलता के कई राज भी साझा किये।

उन्होंने कहा यह आज बच्चों में शिक्षा के साथ संस्कार भी होना आवश्यक है। जो आज के बच्चों में कम देखने को मिलती है। वही राज्य शिक्षा चयन बोर्ड बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर यूपी बोर्ड की उप सचिव शालिनी यादव, एडीआईओएस धर्मेन्द्र सिंह, विद्यालय के प्रबंधक ब्रह्मप्रकाश सिंह, संयोजक सचिन कुमार यादव ने भी अपने वक्तव्यो को साझा किया। 

सम्मानित हुए मेधावी छात्र - छात्राएं

1- दीपांशी यादव 92.4%
2- काजल यादव 92.4%
3- साधना यादव 90.8%
4- श्रेया यादव 90.2%
5- अमित कुमार साहू 95.17%
6- महेश कुमार 93%
7- अप्सरा 92%
8- शिवानी 92%
9- विवेक मौर्या 91.66%
10- संदीप कुमार 91%

यह भी पढ़ें:-कैसरगंज की लड़ाई ब्राह्मण बनाम ठाकुर पर आई, अभद्र टिप्पणी पर करन भूषण सिंह ने दी सफाई, जानें पूरा मामला