मुख्यमंत्री की सभा के दौरान बहराइच में टूटा मीडिया का मंच, श्रमिक घायल

मुख्यमंत्री की सभा के दौरान बहराइच में टूटा मीडिया का मंच, श्रमिक घायल

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुनने गया एक श्रमिक मीडिया का मंच गिरने से घायल हो गया। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

कोतवाली नानपारा अंतर्गत बगिया पुरवा गांव निवासी रामकिशुन (55) पुत्र हरिद्वार श्रमिक है। वह मंगलवार को मजदूरी के लिए नानपारा नगर में गया था इसी दौरान उसे प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के जनसभा की जानकारी हुई। जिस पर वह मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सहादत इंटर कॉलेज में चला गया। श्रमिक मीडिया मंच के सामने ही जाकर खड़ा हो गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान मीडिया मंच का एक हिस्सा नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में श्रमिक आ गया। उसके पैर में अधिक चोट लगी और वह घायल हो गया उसे आसपास के मीडिया कर्मियों और भाजपा नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। भाजपा नेता नीरव सिंह अपने साथियों के साथ उसे जिला अस्पताल लेकर आए जहां इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में भर्ती श्रमिक ने बताया कि वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मुरीद है। जिसके चलते उनका भाषण सुनने के लिए आया था।

ये भी पढ़ें -Video: बेचा घर और सोना, दो महीने से नहीं खाया खाना, पर्चा खारिज होने पर फूटफूट कर रोया उम्मीदवार, बोला- अब होगा तांडव