बरेली: पत्नी की हत्या कर पति फरार...12 लोगों पर FIR, पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश

बरेली: पत्नी की हत्या कर पति फरार...12 लोगों पर FIR, पुलिस कर रही हत्यारे की तलाश

बरेली, अमृत विचार। नवाबगंज क्षेत्र के जयनगर गांव में हत्या के मामले से सनसनी फैल गई। यहां 22 साल की एक विवाहिता की फरसे से काट कर हत्या कर दी गई। हत्या का शक पति पर है क्योंकि वारदात के बाद से वह फरार है। जब महिला के मायके वालों को हत्या का पता चला तो उन्होंने ससुराल पहुंच कर उसके शव को कमरे में पड़ा देखा और मामला दर्ज कराया।

जानकारी के अनुसार बहेड़ी क्षेत्र के रिछा निवासी जफर अली ने अपनी 22 वर्षीय बेटी फराह की शादी दो साल पहले नवाबगंज के जयनगर के रहने वाले मकसद अली से की थी। आरोप है कि मकसद शादी के बाद से ही अपनी पत्नी को कम दहेज के लिए ताने देता था और प्रताडि़त करता रहता था।

पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता रहता था। बुधवार की दोपहर को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था लेकिन शाम को घर में सन्नाटा पसरा था। पड़ोस के लोगों ने उत्सुकता वश सन्नाटे की वजह जानने के लिए फराह का हाल जानने की कोशिश की तो उन्हें बेड पर फराह का शव मिला। पास में ही खून से सना फरसा भी मिला। फराह की हत्या की सूचना पर उसके परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा भी पुलिस टीम के साथ जांच के लिए पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद किसी को भी घर के भीतर नहीं जाने दिया। हालांकि, बताया जाता है कि घर में टूटी चूड़ियां पड़ी थीं। चप्पल दरवाजे पर थी और दीवारों पर भी खून लगा था। बिस्तर खून से सना हुआ था।

घर के हालात देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फराह अपनी जान बचाने के लिए काफी जूझी और भागने के लिए पूरे घर में दौड़ी। जब वह पस्त होकर बिस्तर पर गिरी तो उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। फराह का पति मकसूद अली फरार है। वह चारपाई बेचने का काम करता था और अब उसका फोन स्विच ऑफ जा रहा है। दोनों की कोई संतान नहीं थी।

मकसद अली के पत्नी फराह के साथ खराब रिश्ते और परिजनों की तरफ से दहेज हत्या का आरोप लगाए जाने से पुलिस इस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। परिजनों की मानें तो मकसूद ने फराह से दहेज में दो लाख रुपये और बुलट बाइक की मांग की थी और इसके लिए उसे मारता-पीटता था।

शुक्रवार को विवाहिता के परिजनों ने नवाबगंज कोतवाली पहुंचकर विवाहिता के पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है साथ ही सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात वाहन ने शख्स को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

ताजा समाचार

बिहार : शिवहर संसदीय सीट से महिलाओं ने पांच बार की आधी आबादी की आवाज बुलंद, सासंद रमा देवी बेटिकट 
हरदोई: तिरंगे में लिपटा शहीद का शव देखते ही रो पड़ा जरौआ गांव, वायु सेना की टुकड़ी ने नम आंखों से दी अंतिम सलामी
श्रावस्ती: अनियंत्रित बाइक सड़क से खड्ड में गिरी, एक की मौत, दो घायल
IPL 2024 : शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेंगे राजस्थान रॉयल्स
ED, CBI और आयकर विभाग कर रहें देश पर राज, बोले गहलोत- अगर कांग्रेस की सरकार होती तब भी राम मंदिर बनता
Kanpur: फ्री का नारियल पानी न पिलाने पर किया था टार्चर...चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जानें- पूरा मामला