गोंडा : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी नेता अवधेश सिंह का निधन 

गोंडा : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के करीबी नेता अवधेश सिंह का निधन 

करनैलगंज/गोंडा,अमृत विचार। वरिष्ठ नेता व समाजसेवी अवधेश सिंह 70 वर्ष का इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। अवधेश सिंह करनैलगंज क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुर के मूल निवासी थे तथा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के मित्र भी थे। जब जनता दल की सरकार थी तथा बीपी सिंह, चंद्रशेखर, इन्द्र कुमार गुजराल और देवेगौड़ा देश के प्रधानमंत्री थे, उस समय अवधेश सिंह का उत्तर प्रदेश की राजनीति में अच्छा दखल था। उनका पूरा जीवन किसी न किसी प्रकरण को लेकर संघर्ष और आंदोलनों से जुड़ा रहा।

जनहित और समाज के मुद्दों पर यदि आंदोलन की जरूरत पड़ी तो वह सबसे आगे रहते थे। वे एक साहित्यिक संस्था तथा अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद संगठन के संस्थापक सदस्य रहे। गत 14 अप्रैल को अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें करनैलगंज के एक निजी चिकित्सालय लाया गया जहां 5 दिनों तक इलाज के बाद उन्हें लोहिया संस्थान लखनऊ ले जाया गया। लोहिया अस्पताल में रविवार को सुबह इलाज के दौरान उनका देहांत हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।

सुबह से ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन करने वाले लोगों का तांता लगा रहा। उनका अंतिम संस्कार चचरी में दोपहर बाद किया गया। उनके निधन पर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह, डॉ आईपी सिंह, त्रिलोकी नाथ तिवारी, अरविन्द शुक्ल, अशोक सिंह, विवेक सिंह, शमीम अहमद अच्छन, गणेश पाण्डेय, पवन ओझा, इस्तिखार अंसारी, केडी सिंह, आदि ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

ये भी पढ़े :रांची: इंडी गठबंधन की रैली में दो गुटों के बीच झड़प, जमकर चलीं कुर्सियां