बदायूं: सभी वादे किए पूरे, जल्द समान नागरिकता लागू करेगी भाजपा- धर्मपाल सिंह

बदायूं: सभी वादे किए पूरे, जल्द समान नागरिकता लागू करेगी भाजपा- धर्मपाल सिंह

बदायूं, अमृत विचार। भाजपा ने अपना संकल्प पत्र मोदी की गारंटी 2024 जारी कर दिया है। जिसके संबंध में उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भाजपा कार्यालय पर प्रेस वार्ता की। कहा कि भाजपा ने घोषणा पत्र का हर वादा पूरा किया है। जल्द ही समान नागरिकता संहिता भी लागू कर दी जाएगी। कहा कि भाजपा अपराधियों का सफाया करती है जबकि सपा अपराधियों को बढ़ावा देती है। 

कैबिनेट मंत्री ने भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी की गारंटी नाम देने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस जो काम अपने 60 साल के कार्यकाल में नहीं कर पाई वह मोदी ने 10 साल में कर दिखाया। कांग्रेस का अध्याय खत्म हो गया है जबकि भाजपा का अध्याय शुरू हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले घोषणा पत्र के सभी काम पूरे हुए। कश्मीर से धारा 370 हटाई, अन्य पार्टियों के विरोध के बाद भी श्रीराम मंदिर बनवाया, तीन तलाक का कानून समाप्त कराया, सीएए लागू कराया। अब समान नागरिकता संहिता बची है। सरकार बनने के बाद वह भी पूरा होगा। उन्होंने पीडीए को परिवार डवलपमेंट अथॉरिटी बताया। कहा कि सपा अपने परिवार का विकास ही देखती है। 

आठ रिपोर्ट होने के बाद भी वजीरगंज के एक व्यक्ति का भाजपा प्रत्याशी द्वारा स्वागत करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा अपराधियों का सफाया करती है। अपराधियों की कब्र पर रोने का काम सपा करती है। अपराध को सपा बढ़ावा देती है। भाजपा ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री राकेश मिश्रा, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- बदायूं: लोकसभा प्रत्याशी की सभा में जाना पड़ा भारी, शिक्षिका हुईं निलंबित

 

ताजा समाचार

पूर्व कप्तान यूनिस खान ने कहा- पाकिस्तान के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को स्ट्राइक रेट बेहतर करने की जरूरत
रुद्रपुर: रोडवेज बस परिचालक ने कराया ट्रक चालक पर मुकदमा
Kanpur: सात साल तक चला उम्र बढ़ाने का खेल; कर्मचारी के रिटायरमेंट से एक महीने पहले हुआ खुलासा, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच
International Nurses Day: केजीएमयू नर्सेज एसोसिएशन ने राहगीरों को बांटे हेलमेट, कहा- अमूल्य है मानव जीवन
कासगंज: सात फेरे लेने के दौरान दुल्हन के उड़े होश, बोली- दूल्हे से नहीं करूंगी शादी...बैरंग लौटी बारात
बाराबंकी: सपा के जिला सचिव और एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष BJP में शामिल