मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर गोलीबारी, मामले की जांच में जुटी पुलिस 

मुंबई। बॉलीवुड मेगास्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर रविवार सुबह पांच बजे दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की और अपनी मोटरसाइकिलों पर भाग गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

खबरों के मुताबिक हेलमेट पहने दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर तेजी से आए और मुंबई उपनगर के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट की दिशा में कम से कम चार गोलियां चलाईं। फिलहाल यह पता नहीं चला कि सलमान खान सप्ताहांत की छुट्टी पर घर पर थे या नहीं। बांद्रा पुलिस की एक टीम और मुंबई अपराध शाखा तुरंत खान के घर पहुंची और जांच शुरू की। साथ ही अभिनेता के आवास की ओर जाने वाली सड़कों की घेराबंदी कर दी गई और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा कड़ी कर दी गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कलिना पुलिस लैब से फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम मौके पर पहुंची और दो गोलियां बरामद कीं। पुलिस शूटरों का पता लगाने और उनके उद्देश्यों और लक्ष्यों की जांच करने के लिए इलाके में सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस को गोलीबारी की घटना में लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शामिल होने का संदेह है, क्योंकि सलमान खान को बिश्नोई गिरोह जैसे पंजाब स्थित कुछ माफिया समूहों से खतरा है। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें और उनके पिता सलीम खान को अलग-अलग तरीकों से जान से मारने की धमकियाँ दी गई हैं, जिनमें परिवार को एक पत्र भेजना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में आज PM मोदी, पिपरिया में जनसभा को करेंगे संबोधित 

ताजा समाचार

पंतनगर: श्रमायुक्त कार्यालय में हंगामा करने वाले अनुसेवक पर केस
स्वाति मालीवाल केस: फोन डेटा प्राप्त करने के लिए विभव को मुंबई ले जा रही है दिल्ली पुलिस
प्रयागराज की जनसभा में बोले पीएम मोदी, 2024 का चुनाव तय करेगा किधर बहेगी भारत के भविष्य की त्रिवेणी
फूलपुर और संतकबीरनगर के बाद अब आजमगढ़ में अखिलेश की रैली में मची भगदड़! देखें वीडियो
Auraiya: मानसिक प्रताड़ना से परेशान बालिका ने की आत्महत्या...पुलिस ने रातोरात पोस्टमार्टम कराकर शव का कराया अंतिम-संस्कार
पंजाब में AAP को लगा बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए पूर्व आप नेता जगबीर सिंह बराड़