Fatehpur: ईद की नमाज में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष; दी बधाई, बोले- 'BJP के दस सालों के कुशासन के खिलाफ जनता लड़ रही है चुनाव'

Fatehpur: ईद की नमाज में पहुंचे सपा प्रदेश अध्यक्ष; दी बधाई, बोले- 'BJP के दस सालों के कुशासन के खिलाफ जनता लड़ रही है चुनाव'

फतेहपुर, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच गुरुवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने ईद के मौके पर सुबह की नमाज के वक्त ईदगाह पहुंच मुस्लिम समाज को संदेश देने की कोशिश की।  

सपा प्रदेश अध्यक्ष ईदगाह पहुंच अपने मुफीद वोटबैंक को और पुख्ता करने की पुरजोर कोशिश करते दिखे। ईद को भाईचारे का संदेश देने वाला पर्व बताते हुए वे बीजेपी को कोसना नहीं भूले। 

उन्होंने बताया कि हमारे जितने भी प्रत्याशी घोषित हुए है, सभी लोकतंत्र पर भरोसा करने वाले हैं और सभी ने मोदी को सत्ता से बेदखल करने के लिए दम भरा है। कहा कि बीजेपी के दस साल के कुशासन के खिलाफ देश की जनता चुनाव लड़ रही है। वहीं सपा प्रदेश अध्यक्ष ने फतेहपुर से अपनी दावेदारी का बातों ही बातों में इशारा भी कर दिया। इस मौके पर सपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- Fatehpur: हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ईद का पर्व; शहर के ईदगाह में अदा की गई नमाज, डीएम व एसपी ने दी लोगों को बधाई

 

ताजा समाचार

लखीमपुर खीरी: देवरिया में गोवंश के अवशेष मिलने पर हंगामा, अज्ञात पर रिपोर्ट
Chitrakoot: फेक आईडी बनाने वालों पर FIR दर्ज, सांसद प्रतिनिधि ने भाजपा प्रत्याशी की छवि खराब करने का लगाया आरोप
कासगंज: पालिकाध्यक्ष और सभासदों में बढ़ती ही जा रही रार, विकास और आय-व्यय का मांगा ब्योरा
रामपुर: हाथों की मेहंदी भी नहीं छूटी और पूजा का उजड़ गया सुहाग, अज्ञात वाहन की टक्कर से टेलर की मौत
हल्द्वानी: घट रहा गौला बैराज का जलस्तर, बारिश पर टिकी उम्मीद
लखनऊ में बोले राजनाथ सिंह, यहां के काम का श्रेय अपने कार्यकर्ताओं को देता हूं, गिनाईं सरकार की उपलब्धियां