रायबरेली : सलोन में 16 करोड़ से होगा एक दर्जन सड़कों का निर्माण
केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व सलोन विधायक के प्रयासों से एक दर्जन सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

परशदेपुर/ रायबरेली, अमृत विचार। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व सलोन विधायक अशोक कुमार के प्रयासों से सलोन विधान सभा को एक दर्जन सड़कों की सौगात मिली है। विधान सभा क्षेत्र में 12 सड़कों को बनाने के लिए स्वीकृति मिल गई है। इससे ग्रामीणों का आवागमन और सुलभ हो जाएगा।
रायबरेली जिले का सलोन विधान सभा क्षेत्र अमेठी संसदीय क्षेत्र में आता है। अमेठी सांसद स्मृति इरानी के प्रयासों से सलोन विधायक अशोक कुमार क्षेत्र की सड़को की दशा सुधारने में जुटे हैं। केंद्रीय मंत्री व विधायक के प्रयासों से लोक निर्माण विभाग ने राज्य सड़क निधि से क्षेत्र में कुल 14.850 किमी. लंबी सात सड़के स्वीकृत की हैं। इनका निर्माण 913.05 लाख की लागत से कराया जायेगा। इसके अलावा नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ योजना के तहत 10.600 किमी. की 05 अन्य सड़कों को भी स्वीकृत मिली हैं। इसका निर्माण 686.28 लाख रूपये से कराया जायेगा। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी।
वर्जन-
दीदी स्मृति के प्रयासों से सलोन विधान सभा में 12 सड़कें स्वीकृत हुई हैं। 16 करोड़ से इन सड़कों का निर्माण कराया जायेगा। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। - अशोक कुमार, विधायक सलोन
इन सड़कों की बदलेगी सूरत
भेलिया से काजीपुर तेलियानी मार्ग- 197.23 लाख
अशरफपुर से भेलिया संपर्क मार्ग - 98.97 लाख
कुंवरमऊ हरीरामपुर टिर्रा मार्ग से लहंगा संपर्क मार्ग - 92.77 लाख
लहंगा से काजीपुर तेलियानी बॉर्डर तक - 244.72 लाख
बरुआ से पदमनपुर बिजौली संपर्क मार्ग - 59.14 लाख
रामदीन चौराहे से करहिया बाजार मार्ग - 81.29 लाख
सलोन जायस मार्ग से वासूपुर संपर्क मार्ग -138.93 लाख
पृथ्वी का पुरवा संपर्क मार्ग- 195.25 लाख
पूरे सरदार संपर्क मार्ग 57.61 लाख
पारी सलोन ऊंचाहार मार्ग पर खैराबाद खास संपर्क मार्ग - 196.78 लाख
पूरे उपद्वन संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य- 71.44 लाख
पूरे टूंढी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण कार्य- 165.20 लाख
ये भी पढ़ें -सुलतानपुर गोआश्रय स्थल : हरा चारा तो दूर सूखा भूसा तक भरपेट नहीं दे पा रहे जिम्मेदार