पीएम मोदी ने कहा- सरकार सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। वह महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग जिले में आयोजित नौसेना दिवस कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मोदी ने कहा, ‘‘हम सशस्त्र बलों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज, भारत अपने लिए बड़े लक्ष्य निर्धारित कर रहा है और उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपनी पूरी क्षमता का उपयोग कर रहा है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बंदरगाह आधारित विकास को अभूतपूर्व सहयोग दे रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘मर्चेंट शिपिंग को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। भारत समुद्र की क्षमता का उपयोग करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।’’ उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना में रैंक का नाम भारतीय संस्कृति के अनुसार बदला जाएगा। नौसेना दिवस कार्यक्रम से पहले मोदी ने जिले के राजकोट किले में छत्रपति शिवाजी महाराज की एक प्रतिमा का अनावरण किया। बाद में, मोदी ने तारकर्ली समुद्र तट से भारतीय नौसेना के जहाजों, पनडुब्बियों, विमानों और विशेष बलों के अभियानगत प्रदर्शन को देखा।
ये भी पढे़ं- ममता बनर्जी ने कहा- अगर सही तरीके से सीट बंटवारा हो तो भाजपा केंद्र की सत्ता कायम नहीं रख पाएगी