बहराइच: दुष्कर्म पीड़िता के घर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, 17 नवंबर को दरिंदों ने किया था रेप

बहराइच: दुष्कर्म पीड़िता के घर जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, 17 नवंबर को दरिंदों ने किया था रेप

बहराइच, अमृत विचार। जिले के हुजूरपुर से मां के घर जा रही युवती के साथ 17 नवंबर को दरिंदों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसकी जानकारी होने पर सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष की अगुवाई में 24 नवंबर को एक प्रतिनिधिमंडल परिवार से मिलने के लिए जाएगा।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र में मामा के यहां रह रही एक युवती 17 नवंबर को अपने घर जरवल रोड थाना क्षेत्र जा रही थी। उसी रात युवती के साथ आटो चालक और एक अन्य सहयोगी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसका सहयोगी अभी फरार चल रहा है। सपा जिलाध्यक्ष राम हर्ष यादव ने बताया कि दुष्कर्म पीड़िता और उसके परिवार के साथ समाजवादी पार्टी है। 

उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को दुष्कर्म पिता के परिवार से मिलने के लिए समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजपाल कश्यप, कैसरगंज के सपा विधायक आनंद यादव और पूर्व सपा विधायक मुकेश श्रीवास्तव के साथ जिला अध्यक्ष रामहर्ष यादव, अनिल यादव और विधान सभा अध्यक्ष हाजी शफी उल्ला गांव जायेंगे। पीड़ित के परिवार से मिलकर पुलिस की कार्रवाई और प्रशासन की मदद के बारे में जानकारी ली जाएगी।

यह भी पढ़ें: रायबरेली: पेड़ पर बकरियों के लिए पत्ती तोड़ रहा किशोर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, मौत, कोहराम

ताजा समाचार

भारत में गुंजन सोनी बनी YouTube की नई बॉस, संभालेंगी बड़ी जिम्मेदारी
मथुरा पुलिस का दावा : कृष्ण की नगरी से कोसों दूर रोहिंग्या और बांग्लादेशी नागरिक 
कौशांबी: छत पर सो रही युवती की धारदार हथियार से हत्या, निर्वस्त्र हालत में मिला रक्त रंजित शव
कांग्रेस ने पहलगाम हमले पर अपने कुछ नेताओं की टिप्पणियों से बनाई दूरी, जानें क्या कहा..
Lucknow University की प्रोफेसर पर भड़का विद्यार्थी परिषद, जारी हुआ नोटिस, पहलगाम हमले पर बोलीं- धर्म देखकर बुलडोजर चलाना भी आतंकवाद
भाजपा ने पहलगाम हमले पर कांग्रेस के कई नेताओं की टिप्पणियों को लेकर खरगे और राहुल से किया सवाल, जानें क्या कहा...