बरेली : ITBP का 62वां स्थापना दिवस, बुखारा कैंप में धूमधाम से मनाया गया जश्न

बरेली, अमृत विचार।भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के बुखारा कैंप में आईटीबीपी का 62वां स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर तृतीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के ग्राउंड में भव्य परेड का आयोजन किया गया। जिसकी कमान उप सेनानी व जीडी हरिगोविन्द सिंह ने संभाली। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक अशोक सिंह बिष्ट ने परेड की सलामी ली गई।
इस दौरान उप महानिरीक्षक ने सभी पदाधिकारियों को आईटीबीपी के स्थापना दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी गई। साथ ही सभी को दशहरा के अवसर पर शुभकामनाएं भी दी गई। उनके द्वारा आईटीबीपी की भूमिका और उपलब्धियों को बताते हुए सभी जवानों को अपनी ड्यूटी निष्ठापूर्ण और समर्पण से निभाने के लिए प्रेरित किया।
देश की सीमा समेत कई जगहों पर ITBP होती है तैनाती
वर्तमान में आईटीबीपी बल भारत चीन सीमा पर लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैली देश की विशाल सीमा की सुरक्षा कर रही है। सीमा सुरक्षा के अलावा आईटीबीपी देश की आंतरिक सुरक्षा, विशिष्ठ और अतिविशिष्ठ व्यक्तियों की सुरक्षा, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी अपनी ड्यूटी बखूबी निभा रही है। इस बल ने मॉर्शल आर्ट, पर्वतारोहण, राफ्टिंग और स्कीइंग जैसे साहसिक खेलों में भी कीर्तिमान तय किए है।
स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे सैनिकों को मिले उपहार
इस दौरान विशिष्ठ उपलब्धि हासिल करने वाले पदाधिकारियों को महानिदेशक प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही सभी पदाधिकारियों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को भी आमंत्रित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में अशोक सिंह बिष्ट, सेनानी, विपिन कुमार सेनानी, तृतीय वाहिनी द्वारा सभी सेवानिवृत्त सैनिकों से कुशलक्षेम पूछा गया और उन्हें उपहार भेंट किए गए।