मुरादाबाद: हर विधानसभा में दलित अधिकार मांग पत्र भरवाएंगे कांग्रेसी
14 अक्टूबर से जिले की विधानसभाओं में रात्रि चौपाल लगाएंगे

मुरादाबाद, अमृत विचार। दलित गौरव संवाद अभियान के अन्तर्गत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हर विधानसभा क्षेत्र में दलित अधिकार पत्र भरवाएंगे। इसमें उनकी पांच प्रमुख समस्या और सुझाव शामिल रहेंगे।
गुरहट्टी स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश के सचिव व जिले के प्रभारी सुखराज सिंह और जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद ने कहा कि कांशीराम की जयंती 9 अक्टूबर को स्वाभिमान के वास्ते, संविधान के रास्ते कांग्रेस पार्टी दलित गौरव संवाद कार्यक्रम चला रही है। जो 29 नवंबर संविधान दिवस तक चलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस दलित समाज की सच्ची हितैषी है। उनको अधिकार संपन्न कांग्रेस सरकारों के कार्यकाल में किया गया था। अन्य राजनीतिक दलों की सरकार दलित समाज को केवल वोटबैंक समझती है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि दलित गौरव संवाद अभियान की जिले में शुरुआत 14 अक्टूबर से होगी। इसमें पार्टी पदाधिकारियों को हर विधानसभा में चिह्नित 20 गांवों में रात्रि चौपाल में पहुंचेंगे। दलित समाज के डाक्टर, वकील, शिक्षक, इंजीनियर आदि से दलित अधिकार पत्र भरवाया जाएगा। जिसमें उनकी 5 प्रमुख मांग और दलितों की समस्याएं एकत्रित करेंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 10 रात्रि चौपाल लगाया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में महानगर अध्यक्ष अनुभव मेहरोत्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महासचिव दिनेश कुमार सिंह के द्वारा बताए गए बिंदुओं को स्थानीय स्तर पर पूरा कराएंगे। सम्मान के वास्ते संविधान के रास्ते के माध्यम से दलित समाज का गौरव दिलाया जाएगा। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान, राजेंद्र वाल्मीकि आदि मौजूद रहेंगे।
ये भी पढ़ें:- अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर विशेष: मनोबल को ऊंचा रखकर हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं रामपुर की बेटियां