सांप को लेकर पहुंचा अस्पताल...टेबल पर रखकर बोला- इसने काट लिया, इलाज कर दो

मध्य प्रदेश के मुरैना से चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। दरअसल, एक रसोइया को सांप ने काट लिया, जिसके बाद उसने बेलन से पीट कर सांप को मार डाला और बाद में उस मरे हुए सांप को पॉलिथीन में रखकर डॉक्टर के पास ले गया।
डॉक्टर से बोला साहब, इसने काट लिया इलाज कर दो। ये सुनने के बाद कुछ पल के लिए डॉक्टर भी सन्न रह गया। जानकारी के अनुसार शैलेंद्र सिंह मुड़िया खेड़ा स्थित एक कोल्ड स्टोर में रसोइया का काम करते है। रविवार सुबह वह खाना बना रहे थे।
अचानक उसे लगा कि किसी जीव ने उसे काट लिया है। ध्यान से देखने पर उसे सांप दिखाई दिया। यह देख उसने लपककर बेलन उठाया और सांप पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिसके बाद सांप की मौत हो गई। बाद में उसने एक पॉलिथीन ली और सांप को उसमें रखकर जिला अस्पताल मुरैना पहुंच गया।
अस्पताल पहुंचने के बाद उसने डॉक्टर के सामने मरे हुए सांप को रख दिया और बोला इस ने काट लिया है। इलाज कर दो, सांप को देखने के बाद डॉक्टर भी डर गया। डॉक्टर ने पुरंत उस का उपचार शुरू किया। शैलेंद्र अब पूरी तरह स्वस्थ है।
यह भी पढ़ें- VIRAL VIDEO: यहां है गुलाबी रंग की झील, इस महीने में बदल जाता है पानी का रंग, जानें वजह...