प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में रेप की घटना को लेकर साधा निशाना, 'भाजपा के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं'

प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश में रेप की घटना को लेकर साधा निशाना, 'भाजपा के कुशासन में कोई सुरक्षित नहीं'

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को लेकर बृहस्पतिवार को राज्य की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि भाजपा के 20 साल के कुशासन में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है। उज्जैन शहर में लगभग 12 वर्षीय एक लड़की सोमवार को सड़क पर खून से लथपथ हालत में पाई गई और चिकित्सा जांच में उसके साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि हुई है। 

प्रियंका गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, " भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में एक छोटी बच्ची के साथ हुई बर्बरता आत्मा को झकझोर देने वाली है। अत्याचार के बाद वह ढाई घंटे तक दर-दर मदद के लिए भटकती रही और फिर बेहोश होकर सड़क पर गिर गई लेकिन मदद नहीं मिल सकी।" उन्होंने आरोप लगाया, "ये है मध्य प्रदेश की कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा? भाजपा के 20 साल के कुशासन तंत्र में बच्चियां, महिलाएं, आदिवासी, दलित कोई सुरक्षित नहीं है।’’ 

प्रियंका गांधी ने प्रश्न किया, "लाडली बहना के नाम पर चुनावी घोषणाएं करने का क्या फ़ायदा है अगर बच्चियों को सुरक्षा और मदद तक नहीं मिल सकती?" कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उज्जैन की घटना को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा था और आरोप लगाया था कि राज्य में बेटियों के साथ दुष्कर्म के लिए सिर्फ अपराधी नहीं, बल्कि प्रदेश की भाजपा सरकार भी गुनहगार है। 

ये भी पढ़ें- राजस्थान: शाह, नड्डा ने पार्टी नेताओं से चुनावी मुद्दों पर किया मंथन, आरएसएस पदाधिकारियों से मिलेंगे 

ताजा समाचार

Supreme Court ने केंद्र से पूछा- सिफारिशें दोहराने के बावजूद क्यों लंबित हैं जजों की नियुक्तियां
Unnao Loot: नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू व तमंचा के बल पर महिला से की लूटपाट...पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
महिला रिश्तेदार ने इस अभिनेत्री लगाया 'Sex Racket' चलाने का आरोप, केस दर्ज
Deepawali से युवाओं और उद्यमियों के लिए कॉल सेंटर सुविधा...अब नया कारोबार शुरू करने के लिए दाैड़भाग करनी होगी कम
सिखों पर अमेरिका में की गई कथित टिप्पणी को लेकर Rahul Gandhi के खिलाफ छत्तीसगढ़ में FIR दर्ज
Kanpur: दीक्षांत में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना को मिलेगी मानद उपाधि...इस दिन सीएसजेएमयू में होगा आयोजन