किच्छा: फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

किच्छा: फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

किच्छा, अमृत विचार। पुलभट्टा थाना अंतर्गत क्षेत्र स्थित फ्लाई ओवर से नीचे गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। बाइक सवार मृतक किच्छा स्थित ससुराल से भोजीपुरा घर वापस लौट रहा था। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम पीपलसाना चौधरी, थाना भोजीपुरा, जिला बरेली, यूपी निवासी 35 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र स्वर्गीय मुंशीलाल मंगलवार की देर रात बाइक से अपने घर भोजीपुरा वापस लौट रहा था।

इसी दौरान पुलभट्टा थाना अंतर्गत स्थित फ्लाई ओवर से संदिग्ध परिस्थितियों में विनोद कुमार नीचे गिर गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्ट पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार विनोद की बाइक फ्लाईओवर पर सड़क किनारे खड़ी हुई थी।

अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक खड़ी करने के बाद फ्लाईओवर की दीवार पर बैठने के प्रयास में विनोद ऊंचाई से नीचे गिर गया होगा। गंभीर रूप से घायल विनोद को पुलिस टीम ने इलाज के लिए नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां  चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मृतक के ससुराल पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार मृतक विनोद किच्छा के बंडिया स्थित ससुराल आया था और बाइक से वापस भोजीपुरा लौट रहा था।

परिजनों से जानकारी के बाद पुलिस ने बताया कि  मृतक विनोद एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस का चालक था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। घटना की सूचना के बाद मृतक के परिजन भी भोजीपुरा से किच्छा पहुंच गए। घटना के बाद  परिवार में कोहराम मच गया है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी है।

ताजा समाचार

सपा पोस्टर विवादः अंबेडकर के अपमान पर भाजपा में उबाल, अंबेडकर प्रतिमा के सामने किया धरना
लखीमपुर खीरी: आमने-सामने से बाइकों को भिड़त, दो युवकों की मौत, दो महिलाएं घायल
बर्थडे स्पेशल : हिटमैन के वो रिकॉर्ड जिन्हें तोडना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है, जानिए रोहित शर्मा से जुड़ी दिलचस्प बातें
UP News: मामी के प्यार में भांजा बना कातिल, मामा को उतारा मौत के घाट, ऐसे हुआ खुलासा
सपा ने डॉ. अंबेडकर का किया अपमान: फर्रुखाबाद में भाजपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन, समाजावादी पार्टी मुर्दाबाद के नारे भी लगाए
विशाखापत्तनम : सिंहाचलम मंदिर में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत, कई घायल